ब्यावर के ऐतिहासिक बादशाह मेले के दौरान ‘बादशाह’ बने शहर के प्रतिष्ठित नागरिक चंद्रप्रकाश अग्रवाल उर्फ चंदू भाई का हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार को उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

राजकीय सम्मान और श्रद्धासुमन

अंतिम यात्रा से पहले जिला कलेक्टर कमलराम मीणा और जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह ने भी पुष्पहार अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शहर के विभिन्न समाजों, व्यापारिक संगठनों और गणमान्य नागरिकों ने भी उनके निवास पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। शहर में चंद्रप्रकाश अग्रवाल को एक नेकदिल और मिलनसार व्यक्ति के रूप में याद किया जा रहा है।

पुष्पवर्षा के बीच अंतिम सफर

दिवंगत चंद्रप्रकाश अग्रवाल की अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान से ट्रैक्टर में शुरू हुई। यह यात्रा शहर के प्रमुख बाजारों से होती हुई मुक्ति धाम पहुंची, जहां उनके पुत्र ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। अंतिम यात्रा के दौरान कई स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। विभिन्न समाजों के साथ-साथ मुस्लिम समाज के लोगों ने भी पुष्पहार अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति और जन्नत की दुआ की, जिससे शहर की गंगा-जमुनी संस्कृति की झलक देखने को मिली।

नारों से गूंज उठा शहर

इस दौरान बादशाह मेला समिति के सदस्यों और युवाओं ने नारे लगाते हुए कहा— "जब तक सूरज चांद रहेगा, चंदू तेरा नाम रहेगा।" उनकी अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए और पूरे शहर ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story