ब्यावर। अग्रवाल समाज के आराध्य देव अग्रसेन महाराज की 5150वीं जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल समाज की ओर से आयोजित 12 दिवसीय श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव-2026 का शुभारंभ गुरुवार सुबह नगर परिषद मार्ग स्थित अग्रसेन भवन में ध्वजारोहण एवं पूजा-अर्चना के साथ होगा। इसके साथ ही ब्यावर में अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी।

समाज अध्यक्ष अमित बंसल ने बताया कि 1 से 12 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले महोत्सव में रक्तदान शिविर के साथ मनोरंजक, सामाजिक, क्रीड़ा, धार्मिक, गरबा रास, कवि सम्मेलन एवं सांस्कृतिक स्पर्धा जैसे कार्यक्रम होंगे। जयंती संयोजक पवन रायपुरिया ने बताया कि गुरुवार से तीन दिवसीय नानी बाई रो मायरो कथा का आयोजन भी किया जाएगा।

महोत्सव के सफल आयोजन के लिए अजय गोयल, भरत अग्रवाल, कमल सर्राफ, जिनेन्द्र सिंहल एवं विशाल मित्तल को जयंती सह संयोजक नियुक्त किया गया है।

मंगलवार को सतपुलिया स्थित फतेहपुरिया बगीची में महोत्सव की कार्यक्रम पत्रिका का विमोचन किया गया। इस मौके पर अग्रवाल समाज के मंत्री निखिल जिंदल, उपाध्यक्ष श्रवण बंसल, कोषाध्यक्ष मुकेश गर्ग, प्रचार मंत्री चंद्रेश गर्ग, पूर्व अध्यक्ष नितेश गोयल, निर्मल बंसल, मुकेश अरड़का, नरेश मित्तल, नव निर्वाचित पार्षद गोविंद अग्रवाल, जुगल किशोर बंसल, डॉ. राधेश्याम डाणी, गणपतलाल सर्राफ, महेंद्र सलेमाबादी, सतीश गर्ग, सुशील गर्ग, निशांत सिंहल एवं सुशील जिंदल समेत अग्र बंधु मौजूद थे। 1 से 12 अक्टूबर तक चलने वाला यह महोत्सव अग्रवाल समाज के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों का केंद्र रहेगा।

Next Story