बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) ने पश्चिमी राजस्थान में अपना विस्तार करते हुए बीसीआई जैसलमेर चैप्टर की घोषणा की है। बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि मिस्टर डेजर्ट धीरज पुरोहित बीसीआई जैसलमेर के अध्यक्ष होंगे। उन्होंने बताया कि जितेन्द्र जी को बीसीआई जैसलमेर का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया है। इस नए चैप्टर के माध्यम से जैसलमेर के पर्यटन और व्यापारिक परिदृश्य को एक नई दिशा मिलेगी।

नेतृत्व और विजन की घोषणा

नवनियुक्त अध्यक्ष धीरज पुरोहित ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से वे हॉस्पिटैलिटी उद्योग में एक होटल व्यवसायी और पर्यटन पेशेवर के रूप में सक्रिय हैं। "उन्होंने कहा कि द एलीट कैसल जैसे पैन-इंडिया ट्रैवल प्लेटफॉर्म के माध्यम से उनका उद्देश्य हमेशा सार्थक और अनुभव-आधारित यात्राएं प्रदान करना रहा है।"

सांस्कृतिक संरक्षण और टिकाऊ पर्यटन

पुरोहित ने बताया कि बीसीआई जैसलमेर का मुख्य उद्देश्य विरासत और सांस्कृतिक संरक्षण को बढ़ावा देना होगा। हम स्थानीय जीवनशैली और परंपराओं को प्रामाणिक रूप से दुनिया के सामने रखेंगे। साथ ही, हमारा विशेष जोर इको-फ्रेंडली और टिकाऊ पर्यटन प्रथाओं पर होगा ताकि प्रकृति का संरक्षण भी सुनिश्चित हो सके।

सामुदायिक विकास और जागरूकता

जितेन्द्र जी ने बताया कि जैसलमेर चैप्टर न केवल व्यापारिक नेटवर्क को मजबूत करेगा, बल्कि युवाओं और स्थानीय समुदायों के बीच पर्यटन शिक्षा और जागरूकता फैलाने का कार्य भी करेगा।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story