बारां: जिले में अवैध हथियारों और मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन शस्त्र प्रहार” के तहत पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कोतवाली बारां की थाना टीम द्वारा गश्त के दौरान की गई, जिसमें आरोपी लेखराज, रोहित, अजय प्रताप और विशाल सुमन के कब्जे से दो पिस्टल व कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस अधीक्षक जिला बारां अभिषेक अंदासु ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य अवैध हथियार, मादक पदार्थ, जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई करना है। इस सफल अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी के सुपरविजन और वृताधिकारी ओमेन्द्र सिंह के निर्देशन में बनवारी लाल कार्यवाहक थानाधिकारी कोतवाली बारां के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कोतवाली बारां में दो प्रकरण दर्ज किए गए हैं और आगे की जांच जारी है। आज आरोपी न्यायालय में पेश किए गए। गिरफ्तारी में शामिल आरोपियों में लेखराज पुत्र रामगोपाल (54) निवासी सुन्दलक, रोहित पुत्र लेखराज (23) निवासी सुन्दलक, अजय प्रताप सिह पुत्र सुरज सिह (19) निवासी गोपाल कोलोनी मांगरोल रोड और विशाल सुमन पुत्र मुकेश सुमन (19) निवासी गोपाल कोलोनी मांगरोल रोड शामिल हैं।

पुलिस टीम में बनवारी लाल कार्यवाहक थानाधिकारी के साथ मोहम्मद रफीक, भरत सिंह, हरीश भाटी, बाबूलाल, अमरचन्द और रामावतार शामिल थे। इस कार्रवाई से जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने में पुलिस की सक्रिय भूमिका स्पष्ट हुई।

यह कार्रवाई न केवल अवैध हथियारों की तस्करी पर रोकथाम की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि नागरिक सुरक्षा के प्रति पुलिस की गंभीर प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story