थाना बर डकैती में फरार दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
28 जून 2025 कानुजा डकैती मामले में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और दबिश के आधार पर चेन्नई व ब्यावर से आरोपियों को पकड़ा

जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए डकैती के मामले में पिछले 10 महीनों से फरार चल रहे दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी नरपतसिंह और सुरेशसिंह हैं, जो थाना बर के टॉप-10 वांछित अपराधियों में भी शामिल थे।
यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज के निर्देश और जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा वृताधिकारी रायपुर के सुपरविजन में थाना प्रभारी पन्नालाल उप निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई।
पुलिस के अनुसार 28 जून 2025 को ग्राम कानुजा में दुर्गाराम देवासी के घर पर देर रात अज्ञात बदमाशों ने अनाधिकृत रूप से प्रवेश किया। बदमाशों ने भय का माहौल बनाते हुए मांगीदेवी से सोने के आभूषण लूट लिए। घटना के बाद पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना बर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने मौके से तकनीकी साक्ष्य जुटाए और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की। पहले चरण में कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिससे पूरे गिरोह का खुलासा हुआ। इसके बाद एक-एक कर अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और लूटा गया माल भी बरामद किया गया।
शेष फरार आरोपी नरपतसिंह और सुरेशसिंह की तलाश में पुलिस टीम ने लगातार दबिश दी। तकनीकी डाटा के आधार पर दोनों को चेन्नई एवं ब्यावर क्षेत्र से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों पर दो-दो हजार रुपये का इनाम घोषित था।
गिरफ्तार आरोपी नरपतसिंह के खिलाफ पूर्व में भी गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, अपहरण और पोक्सो एक्ट जैसे अपराध शामिल हैं।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पन्नालाल उप निरीक्षक के नेतृत्व में कांस्टेबल होनाराम, कालूराम, महिपाल, गिरधारी और रामस्वरूप की अहम भूमिका रही।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में खौफ का माहौल है और आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Jagdish Mali, Raipur
नाम: जगदीश माली
वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)
कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)
बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस
परिचय
जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।
