बैठक का आयोजन एवं अध्यक्षता

जिला ब्यावर के ब्लॉक मसूदा में आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय समन्वय समिति की प्रथम बैठक का आयोजन आज दिनांक 18.02.2026 को उपखंड अधिकारी महोदया श्रीमती दीप शिखा जी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।


उपस्थित अधिकारी एवं समिति सदस्य

  • डॉ. सी.पी. सेन, सहायक निदेशक, जिला आयुष कार्यालय ब्यावर
  • डॉ. अलका कुशवाह (सदस्य सचिव)
  • डॉ. विपिन कुमार, चिकित्साधिकारी, पीएचसी रावला बाडिया
  • श्रीमती रश्मि बंसल, नर्स शिवपुरा घाटा
  • ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मसूदा
  • खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी मसूदा
  • सीडीपीओ मसूदा
  • ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी मसूदा
  • बीडीओ, पंचायत समिति मसूदा सहित अन्य संबंधित अधिकारी

पोस्टर विमोचन एवं महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

बैठक के दौरान आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी महोदया ने योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए सभी विभागों के बीच समन्वय एवं जन-जागरूकता पर विशेष बल दिया।

"योजना का उद्देश्य ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना एवं आमजन को आयुष सेवाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाना है।"

विभागीय संकल्प

बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने भी अपने-अपने विभागों की भूमिका स्पष्ट करते हुए योजना को प्रभावी रूप से लागू करने का संकल्प लिया।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story