बारां। जिले में मतदाता जागरूकता और विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर अनूठी पहल की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर एवं सीईओ व नोडल अधिकारी स्वीप राजवीर सिंह चौधरी के निर्देशन में, जिले की सभी शिक्षण संस्थानों में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों और ईएलसी सदस्यों ने आकर्षक मेहंदी डिज़ाइनों के माध्यम से मतदाताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के प्रति जागरूक किया।

राजकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वीप सह प्रभारी अमित भार्गव ने पीपीटी के माध्यम से गणना फॉर्म ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि 4 नवंबर से शुरू हुए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत, जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल हैं, उनका भौतिक सत्यापन बीएलओ द्वारा किया जा रहा है। मतदाता यदि घर पर उपलब्ध नहीं होते, तो बीएलओ तीन बार प्रयास कर उन्हें गणना फॉर्म उपलब्ध कराते हैं।

भार्गव ने गणना फॉर्म की प्रक्रिया स्पष्ट करते हुए बताया कि प्रत्येक मतदाता को 2002 की मतदाता सूची से लिंक कर अपनी जानकारी भरनी है। यदि नाम सूची में मौजूद है तो फॉर्म का बायां भाग भरा जाएगा, जबकि सूची में नाम न होने पर परिवार के किसी सदस्य के विवरण के आधार पर दायां भाग भरा जाएगा। मतदाता को केवल नवीनतम फोटो लगानी है और किसी अन्य दस्तावेज की आवश्यकता नहीं है। फॉर्म को ऑनलाइन भी भरना संभव है।

विद्यार्थियों और नव मतदाताओं को प्ले स्टोर से "वोटर हेल्पलाइन एप" डाउनलोड कर अपने नाम का पंजीकरण करने, ईपिक को आधार से लिंक करने और फॉर्म 8 के माध्यम से किसी भी संशोधन को ऑनलाइन करने की जानकारी दी गई। प्राचार्य संजय कुमार मेहता ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने परिचितों को भी इस अभियान के प्रति जागरूक करें और गणना फॉर्म भरने में मदद करें।

कार्यक्रम में ईएलसी कोऑर्डिनेटर अजय कुमार मीणा, सहायक प्रभारी परमेश्वर जाट, सह आचार्य निकिता खींची, सहायक लेखा अधिकारी गजेंद्र शर्मा, स्टाफ सदस्य और विद्यार्थियों सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अनूठी पहल से मतदाता जागरूकता अभियान को नई दिशा मिली और विशेष गहन पुनरीक्षण में सहभागिता बढ़ाने का प्रयास सफल रहा।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story