बारां। अंता उपचुनाव में कांग्रेस ने प्रदेश स्तरीय नेताओं के नेतृत्व में चुनावी मोर्चा मजबूती से संभाल लिया है। इस क्रम में हिण्डोली विधायक एवं बारां-अंता चुनाव प्रभारी अशोक चांदना लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहकर कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया के समर्थन में माहौल बनाने में जुटे हुए हैं।

अशोक चांदना की सक्रियता और आक्रामक चुनावी रणनीति ने कांग्रेस खेमे में नई ऊर्जा का संचार किया है। चुनाव प्रभारी बनने के बाद से ही चांदना विधानसभा क्षेत्र में लगातार दौरे कर रहे हैं और स्थानीय पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम जनता से सीधे संवाद कर रहे हैं। बूथ स्तर की तैयारियों का जायजा लेते हुए वे संगठन को एकजुट करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

चांदना ने आम जनता के बीच बैठकों, चौपालों और जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से भाया के समर्थन में माहौल बनाने का काम किया है। स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि चांदना की सक्रियता से कांग्रेस की चुनावी टीम पूरी तरह से मैदान में उतर चुकी है।

राज्य सरकार पर कटाक्ष करते हुए चांदना ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार के दो साल जनता के लिए कुशासन और अव्यवस्था से भरे रहे हैं। बेरोजगारी, कानून व्यवस्था और महंगाई जैसे मुद्दों पर सरकार पूरी तरह असफल साबित हुई है। उन्होंने दावा किया कि जनता इस उपचुनाव में भाजपा को करारा जवाब देने के लिए तैयार है।

भाजपा की चुनावी तैयारियों पर टिप्पणी करते हुए चांदना ने कहा कि केवल झंडे और पोस्टर लगाने से चुनाव नहीं जीता जा सकता, बल्कि जनता के बीच जाकर संपर्क करना आवश्यक है। उनका कहना था कि भाजपा केवल प्रचार सामग्री में उलझी है, जबकि कांग्रेस पूरी संगठनात्मक तैयारी के साथ मैदान में उतर चुकी है।

किसानों की फसलों के खराबे पर भी चांदना ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बारां का दौरा तो करते हैं, लेकिन किसानों की बर्बाद फसलें देखने का समय नहीं निकालते। केवल रैलियां करने से किसानों के वास्तविक दर्द को समझा नहीं जा सकता। बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को अब तक राहत नहीं मिली है और सरकार इस ओर गंभीर नहीं है।

चांदना के नेतृत्व में कांग्रेस की बढ़ती गतिविधियों से भाया को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। गांव-गांव में आयोजित जनसभाएं, डोर-टू-डोर संपर्क और युवा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से कांग्रेस का प्रचार लगातार गति पकड़ रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चांदना की आक्रामक रणनीति और जमीन से जुड़े संगठनात्मक प्रयासों ने कांग्रेस को उपचुनाव में नई ऊर्जा प्रदान की है।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story