झालावाड़, 1 नवम्बर। भक्ति, परंपरा और समाजिक एकता का संगम इस वर्ष फिर से देखने को मिलेगा जब श्रीनामदेव दर्जी समाज झालावाड़ द्वारा प्रतिवर्ष की भांति अन्नकूट महोत्सव 2025 का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक व सामाजिक महोत्सव 5 नवम्बर 2025, बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर तबेला रोड स्थित भगवान श्री मुरली मनोहर मंदिर प्रांगण में संपन्न होगा।

समाज के अध्यक्ष रमेशचन्द टेलर ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सायं 6 बजे आरती से होगी, जिसके उपरांत महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। इस पावन अवसर पर समाज के सभी सदस्य, भक्तगण और श्रद्धालु परिवार सहित उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

महोत्सव को सफल बनाने के लिए समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूर्ण समर्पण के साथ तैयारियाँ प्रारंभ कर दी हैं। आयोजन में अन्नकूट महोत्सव संयोजक जयप्रकाश नामदेव और सुनील कुमार टेलर, अन्नकूट महोत्सव अध्यक्ष हुकमचन्द टेलर, तथा संरक्षक सत्यनारायण टेलर व भगवती प्रसाद टेलर की विशेष भूमिका रहेगी।

कार्यक्रम की प्रेरणा एवं विशेष आग्रह श्रीनामदेव दर्जी समाज विकास समिति के अध्यक्ष दिनेश टेलर, श्रीनामदेव दर्जी समाज सहकारी समिति के अध्यक्ष दिनेश टेलर (मगीसपुर) तथा श्रीनामदेव दर्जी समाज महिला मंडल अध्यक्ष अनिता टेलर द्वारा किया गया है।

हर वर्ष की तरह इस बार भी अन्नकूट महोत्सव समाज में आपसी सद्भाव, सेवा भावना और धार्मिक एकता का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करेगा। भगवान श्री मुरली मनोहर की आराधना के साथ होने वाला यह आयोजन न केवल समाजजनों को जोड़ता है, बल्कि स्थानीय जनसमुदाय में भी धार्मिक उत्साह और सामाजिक सौहार्द की नई ऊर्जा का संचार करता है।

Suresh Momiya, Jhalawar

Suresh Momiya, Jhalawar

नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय


परिचय

सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • दैनिक बढ़ता राजस्थान
  • दैनिक कोटा ब्यूरो
  • दैनिक दो गज दूरी

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story