समाजसेवा की मिसाल: पंजाबी सेवा सहेलियों एवं सेवा पवित्र बंधन ग्रुप ने जरूरतमंद माताओं व नवजातों को बांटी राहत सामग्री
बारां में पंजाबी सेवा सहेलियों, मित्र मंडल और सेवा पवित्र बंधन ग्रुप ने स्वामी विवेकानंद पार्क में गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को 70 बेबी किट, वस्त्र, खिलौने व पोषण सामग्री वितरित की। महिलाओं द्वारा वर्षों से जारी यह सेवा परंपरा समाज में मानवीयता और सहयोग की अनूठी मिसाल पेश करती है।

बारां। कोटा रोड स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क शनिवार को सेवा और संवेदनशीलता के अद्भुत संगम का साक्षी बना, जब पंजाबी सेवा संस्थान की सहेलियों, मित्र मंडल की सदस्याओं और सेवा पवित्र बंधन ग्रुप ने गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए बेबी किट और पोषण सामग्री वितरित की। कार्यक्रम में कुल 70 बेबी किट प्रदान की गईं, जिनमें झबला, नेपी, गद्दी, टोपी, कंबल, झुनझुना, बिस्किट और नाश्ता शामिल था।
पंजाबी सेवा सहेली ग्रुप की संरक्षक सुदेश पिपलानी ने बताया कि संस्था पिछले कई वर्षों से तन, मन और धन से समाजसेवा के कार्यों में अग्रणी रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए वस्त्र हर वर्ष स्वयं हाथों से तैयार किए जाते हैं, जिसमें महिला सदस्यों का विशेष योगदान रहता है। यह परंपरा संस्था पिछले दस वर्षों से निरंतर निभा रही है।
कार्यक्रम के दौरान योगा शिक्षक कमला रानी तनेजा, प्रीति अरोड़ा, मेघा कुमरा, लिलेश अदलक्खा, सुशीला पिपलानी, रेखा कालरा, सीमा गेरा, मोना पिपलानी, अंजू पिपलानी, गीता डंग, नीलम पिपलानी, रेशमा बत्रा, पूनम गेरा, ज्योति गेरा, कांता शर्मा, राजकुमारी शर्मा, पुष्पा पिपलानी, बबीता गेरा, अलका अरोड़ा, सुषमा खत्री, रजनी झांब, रीटा अदलक्खा, ऊषा थरेजा, नेहा अदलक्खा, सुषमा पिपलानी, आरती कुमरा और बबीता शर्मा सहित अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं।
सेवा और सहयोग की इस भावना ने न केवल जरूरतमंद माताओं को राहत उपलब्ध कराई, बल्कि समाज में मानवता और दानशीलता की प्रेरक मिसाल भी प्रस्तुत की। संस्था ने स्पष्ट किया कि उनका यह प्रयास आगे भी इसी निष्ठा और निरंतरता के साथ जारी रहेगा।
- पंजाबी सेवा सहेली ग्रुपबारां समाचारसेवा पवित्र बंधन ग्रुपबेबी किट वितरणआंगनबाड़ी गर्भवती महिलाएंनवजात शिशु सहायतास्वामी विवेकानंद पार्क बारांसमाजसेवा कार्यक्रम बारांमहिला सामाजिक संगठनSudesh Piplani BaranPunjabi Seva Group BaranBaby Kit Distribution BaranAnganwadi Support RajasthanSocial Service Event BaranWelfare Activities Baran

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
