कोटा, 30 अक्टूबर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन कोटा द्वारा आयोजित होने वाला वार्षिक अन्नकूट महोत्सव इस बार 9 नवंबर 2025 (रविवार) को दशहरा मैदान में बड़े उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियों का शुभारंभ गुरुवार को कार्यालय के विधिवत उद्घाटन के साथ किया गया, जिसमें समाज के गणमान्य व्यक्तियों और पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

उद्घाटन समारोह में संस्था के चेयरमैन रामगोपाल अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेश बिरला उपस्थित थे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में नेता प्रतिपक्ष विवेक राजवंशी, भाजपा नेता जगदीश जिंदल, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष हेमराज जिंदल और समाजसेवी संदीप अग्रवाल चांदीवाला शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने अग्रवाल समाज की एकता, सेवा भावना और संस्कारों की सराहना करते हुए कहा कि अन्नकूट जैसे आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना को भी सशक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को एकजुट करने और नई पीढ़ी को परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।

संस्था के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंघल और महामंत्री रमेश गोयल ने बताया कि इस वर्ष का अन्नकूट महोत्सव विशेष रूप से भव्य होगा। आयोजन स्थल दशहरा मैदान कोटा में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। कार्यक्रम में लगभग 20,000 अग्र बंधुओं की उपस्थिति अपेक्षित है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी परमानंद गोयल और प्रवक्ता संजय गोयल ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव को समाज के उत्सव के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें धार्मिक अनुष्ठान, सामूहिक प्रसादी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ प्रमुख आकर्षण होंगी। समाज के वरिष्ठों के मार्गदर्शन में युवा और महिला शाखाएँ आयोजन की तैयारियों में जुटी हैं।

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक हरिप्रसाद अग्रवाल ने बताया कि आयोजन की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। इस अवसर पर स्वागत अध्यक्ष संतोष राजेंद्र अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक ललित ऐरन, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल, समन्वयक महेश जिंदल, युवा संयोजक लोकेश गुप्ता, महिला जिला अध्यक्ष शमा गुप्ता, महिला महामंत्री हेमलता गुप्ता, उपाध्यक्ष उमा सिंघल, वर्षा गुप्ता, युवती अध्यक्ष आरती गुप्ता सहित अनेक समाजसेवी व अग्र बंधु उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान सभी ने एक स्वर में समाज की एकता और संस्कृति को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। अन्नकूट महोत्सव को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है और तैयारियाँ जोरों पर हैं।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story