कोटा, 1 नवम्बर। वरिष्ठ नागरिकों और सेवानिवृत्त रेलकर्मियों के हित में निरंतर सक्रिय संगठन ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन (एआईआरपीडब्ल्यूएफ) की कार्यकारिणी बैठक एवं दीपावली मिलन समारोह का आयोजन कोटा जंक्शन स्थित संघ कार्यालय में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता फेडरेशन के अध्यक्ष श्री जी. पी. सिंह ने की, जबकि संचालन सचिव श्री डी. के. अरोड़ा द्वारा किया गया।

बैठक का प्रमुख उद्देश्य आगामी 17 दिसंबर को आयोजित होने वाले “पेंशनर्स डे” के लिए विशेष तैयारियों की रूपरेखा तय करना था। इस अवसर पर फेडरेशन के पदाधिकारियों ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए भविष्य की योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम में एआईआरपीडब्ल्यूएफ के सदस्यों के आर्थिक सशक्तिकरण और सुरक्षित निवेश की जानकारी बढ़ाने के उद्देश्य से ‘कॉन्फिडेंस इन्वेस्टमेंट’ कंपनी द्वारा एक विशेष इन्वेस्टमेंट सत्र आयोजित किया गया। कंपनी के प्रतिनिधि श्री रतन अग्रवाल, श्री हिमांशु मिश्रा, श्री नवीन खंडेलवाल एवं अन्य विशेषज्ञों ने निवेश से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी साझा की। यह इंटरैक्टिव सत्र अत्यंत ज्ञानवर्धक रहा, जिसमें उपस्थित सदस्यों ने अपने प्रश्न पूछे और विशेषज्ञों से संतोषजनक उत्तर प्राप्त किए।

अध्यक्ष श्री जी. पी. सिंह ने कंपनी प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए इस तरह की कार्यशालाओं को समय की आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स को अपने धन के प्रबंधन और सुरक्षित निवेश के विकल्पों के बारे में जागरूक होना चाहिए, जिससे वे वित्तीय रूप से अधिक सशक्त बन सकें।

बैठक में कार्यकारी सदस्य श्री डी. के. अरोड़ा, श्री एम. एस. बग्गा, श्री अब्दुल रफीक, श्री राजेश गौतम, श्री जय कुमार पात्रे, श्री डी. एन. शर्मा, श्री हरीश खांडेकर, श्री एच. पी. राही, श्री जी. पी. मंगल, श्री एम. पी. तिवारी, श्री गिरिराज एवं श्री प्रदीप चावला सहित अन्य सदस्यों को भी संगठनात्मक और निवेश संबंधी विषयों पर विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के अंत में कार्यकारी अध्यक्ष श्री आर. एन. सिंह ने सभी अतिथियों, वक्ताओं और सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए “वोट ऑफ थैंक्स” दिया। समारोह के दौरान आपसी सौहार्द, सहयोग और संगठन के प्रति समर्पण का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

भवदीय,

(राजेश गौतम)

प्रेस सचिव, ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story