कोटा, 10 नवम्बर।

अग्रवाल समाज सेवा संस्था, कोटा द्वारा रविवार को आयोजित मानसिक स्वास्थ्य पर केंद्रित सेमिनार में विशेषज्ञों ने जीवन के हर चरण में मानसिक संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रसिद्ध मनोचिकित्सक डॉ. एम.एल. अग्रवाल ने मानसिक रोगों की जड़ और उनसे बचाव के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाबूलाल रुंगटा, अध्यक्ष सुधीर तुलस्यान तथा विशिष्ट अतिथि नवीन गर्ग की उपस्थिति में सभागार में प्रेरणादायी माहौल रहा। मंच संचालन सुरुचि गोयल एवं अमृता गोयल ने सधे हुए अंदाज़ में किया।

अपने संबोधन में डॉ. अग्रवाल ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य की शुरुआत बच्चे के जन्म से पहले ही हो जाती है। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान माता का संतुलित आहार और सकारात्मक मानसिक स्थिति बच्चे के स्वस्थ मानसिक विकास की नींव रखती है। उन्होंने उपस्थित सदस्यों से आग्रह किया कि वे मानसिक रोगों को सामाजिक कलंक न मानकर, इन्हें समझने और उपचार करवाने की दिशा में आगे आएं।

कार्यक्रम निदेशक उन्नत गोयल, गौरव गर्ग, लतिका गर्ग, मयंक मित्तल, दीपालिका मित्तल, शिल्पी गुप्ता, पवन गुप्ता, डॉ. निधि गर्ग और सावन गर्ग ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

समारोह के अंत में नवंबर माह में जन्मदिन और वैवाहिक वर्षगांठ मनाने वाले संस्था के 22 सदस्यों का माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। उप महामंत्री प्रमोद बंसल ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

इस आयोजन ने समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सार्थक पहल के रूप में अपनी छाप छोड़ी।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story