आज दिनांक 13/02/2026 को ग्राम पंचायत तलाई में आदिवासी समाज की सामूहिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आदिवासी समाज को बढ़ती हुई महंगाई को देखते हुए गांव में आम जीवन जी रहे लोगों को महंगाई से निजात दिलाना था।


सामाजिक सुधार और मांगलिक कार्यक्रमों हेतु नए निर्णय

ग्राम वासियों ने विवाह, ढूंढोत्सव, ग्रह प्रवेश, व अन्य मांगलिक कार्यक्रम में फिजूल खर्च को कम करने के लिए महत्वपूर्ण सहमति जताई है। बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय इस प्रकार हैं:

  • "विवाह में चांदी 250 ग्राम रकम लाना व ले जाना तय हुआ।"
  • "डीजे व शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया।"
  • "किसी भी प्रकार की सामग्री देने के बजाय लिफाफा देना तय किया गया।"

जुर्माना और सामाजिक बहिष्कार का प्रावधान

नियम भंग करने पर 51,000 इक्यावन हजार रुपए दंड लेना तय किया गया और जो भी गांव के खिलाफ जाएगा उसको गांव के सभी कार्यक्रमों से बाहर किया जाएगा। यह निर्णय गांव के समस्त जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता गमेती ओर कोतवाल ने मिलकर निर्णय लिया।


बैठक में उपस्थित गणमान्य नागरिक

इस महत्वपूर्ण बैठक में जगदीश वडेरा, सरदार मल वडेरा, रेवा शंकर वडेरा, रंगलाल, गीतादेवी, जीवन लाल, भंवर लाल, मंगलाराम, गणेश लाल, राजीया डामोर, प्रकाश कपाया, शंकर लाल, मना लाल डामोर, सवा जी, देवी लाल वार्डपंच, पूनमचंद, मोहन लाल, मांगी लाल, भगवती लाल, नाना जी, अंबालाल, केसुलाल, देवू महाराज, नारायण लाल, बालूराम कंपाया ओर समस्त ग्राम वासी उपस्थित थे।

Vishnu Lohar, Jhadol

Vishnu Lohar, Jhadol

नाम: विष्णु लोहार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)

कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल

अनुभव: करीब 10 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
  • शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
  • बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
  • सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • वाणिज्य स्नातक (B.Com)
  • वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)

Next Story