जलसेन तालाब में डूबा युवक, पांच घंटे की मशक्कत के बाद मिला शव हिण्डौन सिटी में मचा हड़कंप, स्थानीय गोताखोरों और सिविल डिफेंस टीम ने मिलकर निकाला शव
करौली-हिण्डौन मार्ग स्थित जलसेन तालाब में गुरुवार सुबह युवक के डूबने से सनसनी फैल गई। पुलिस, गोताखोरों और सिविल डिफेंस टीम ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान दीपक सोनी के रूप में हुई, जो सोने-चांदी के व्यवसाय से जुड़ा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

हिण्डौन सिटी। जिले के उपखंड हिण्डौन सिटी में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब करौली–हिण्डौन सड़क मार्ग स्थित जलसेन तालाब में एक युवक के डूबने की खबर मिली। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस, सिविल डिफेंस टीम, स्थानीय गोताखोर और बड़ी संख्या में नागरिक मौके पर एकत्र हो गए। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव तालाब से बाहर निकाला जा सका।
कोतवाली थानाधिकारी महेन्द्र सिंह ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे जलसेन तालाब के पास स्थित राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र में एक युवक के डूबने की सूचना मिली थी। पुलिस दल एएसआई रामखिलाड़ी सहित मौके पर पहुंचा, जहां तालाब के किनारे युवक की चप्पलें पड़ी मिलीं। इससे पुलिस को अंदेशा हुआ कि युवक तालाब में डूब गया है। इसके बाद गोताखोरों की मदद से गहराई में तलाशी शुरू की गई।
लगातार प्रयासों के बाद सुबह करीब 11:30 बजे युवक का शव तालाब की गहराई में फंसा हुआ मिला। शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल हिण्डौन की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया। मृतक की पहचान केशवपुरा खाती पाड़ा निवासी दीपक सोनी पुत्र महेश सोनी के रूप में हुई।
परिजनों ने बताया कि दीपक गुरुवार सुबह करीब 5 बजे घर से निकला था। वह पेशे से सोने-चांदी के आभूषण बनाने के कार्य से जुड़ा था और शहर में एक दुकान पर काम करता था। परिवार में उसके माता-पिता के अलावा एक छोटा भाई और एक बहन है।
घटना की सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। फिलहाल युवक के तालाब में गिरने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है और लोग गहन संवेदना प्रकट कर रहे हैं।
- हिण्डौन सिटी हादसाजलसेन तालाब डूबने की घटनादीपक सोनी हिण्डौनकरौली हिण्डौन मार्गजलसेन तालाब समाचारहिण्डौन पुलिस समाचारCivil Defence Hindon CitySDRF Rescue HindonJalasen Talab DrowningKaroli Hindon Accident Newsयुवक डूबने की खबरहिण्डौन जिले की ताजा खबरHindon City News TodayJalasen Talab Death NewsDeepak Soni Jalasen Talab

Rajendra Kumbhakar, Karauli
वर्तमान पद: करौली जिला रिपोर्टर (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: करौली जिला मुख्यालय, हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम, और मंडरायल (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): प्रशासनिक खबरें, राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, और शिक्षा
परिचय
राजेन्द्र प्रसाद कुंभकार राजस्थान के करौली जिले के जिला रिपोर्टर हैं। वह पिछले 6 महीने से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। वह मुख्य रूप से करौली जिला मुख्यालय की प्रशासनिक खबरों के साथ-साथ पूरे जिले के अंतर्गत आने वाले हिण्डौन सिटी, सपोटरा, टोडाभीम और मंडरायल क्षेत्रों की राजनीतिक, आपराधिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक गतिविधियों को कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव । 'प्रातःकाल' से जुड़ने से पहले वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों, डिजिटल ऐप्स और समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं:
- टीएनआई आवाज
- समाचार प्लस
- न्यूज भारत
- दैनिक भास्कर डिजिटल
- पब्लिक एप
- शुरू एप
- करौली नायक (दैनिक समाचार पत्र)
- राजस्थान की राजनीति (दैनिक समाचार पत्र)
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।
