खाटू के बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर शहर में बहेगी भक्ति की गंगा, श्री श्याम मंदिर निर्माण स्थल पर भव्य भजन संध्या का आयोजन
खाटू के बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर झालरापाटन में भक्ति का माहौल उमड़ पड़ा। श्री श्याम मंदिर निर्माण स्थल पर भव्य भजन संध्या, अलौकिक दरबार, पुष्पवर्षा और आतिशबाजी का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भक्तों को दिव्य अनुभव और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होगी।

झालरापाटन। कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी पर खाटू के बाबा श्याम के जन्मोत्सव को लेकर खाटू नगरी स्वर्ग की सजने लगी है। इस पावन अवसर पर भक्तों में उत्साह और आस्था का माहौल देखा जा रहा है। बंशीवाला श्री श्याम मंदिर विकास समिति के तत्वाधान में जन्मोत्सव के अवसर पर श्री श्याम मंदिर निर्माण स्थल और वृद्धाश्रम में भव्य भजन संध्या, अलौकिक दरबार, पुष्पवर्षा और आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा।
समिति के सदस्यों ने आमजन से अपील की है कि वे इस पावन आयोजन में सम्मिलित होकर इसे और भी भव्य और दिव्य बनाएं। जन्मोत्सव में भजन प्रवाहक मनीष अवाना, मनोज भैया और भरत मीठे भजनों के माध्यम से भक्तों के हृदय को रिझाएंगे।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी या प्रबोधिनी एकादशी मनाई जाती है। कहा जाता है कि इसी दिन खाटू श्याम जी का शीश मंदिर में सुशोभित किया गया था। इसलिए हर वर्ष इस दिन को खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव और पाटोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।
शहर में इस अवसर पर विशेष भक्ति और धार्मिक गतिविधियों के आयोजन से भक्तों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। इस उत्सव का महत्व न केवल धार्मिक दृष्टि से है, बल्कि यह खाटू नगरी में सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक भी बन चुका है। भक्ति, श्रद्धा और उत्सव का यह समागम भक्तों के लिए दिव्यता और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव प्रदान करता है।
- बाबा श्याम जन्मोत्सव 2025खाटू श्याम मंदिर झालरापाटनभजन संध्या झालरापाटनश्री श्याम मंदिर निर्माण स्थलदेवउठनी एकादशी 2025पाटोत्सव खाटू श्याममनीष अवाना भजनमनोज भैया भजनभरत भजनकार्तिक माह जन्मोत्सवBaba Shyam Janmotsav 2025Khatu Shyam Temple JhalrapatanBhajan Sandhya 2025Devuthani Ekadashi 2025Khatu Shyam PatotsavJhalrapatan Bhakti Festival

Suresh Momiya, Jhalawar
नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)
वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय
परिचय
सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:
- दैनिक बढ़ता राजस्थान
- दैनिक कोटा ब्यूरो
- दैनिक दो गज दूरी
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
