कोटा, 7 नवम्बर।

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में शिक्षा विभाग कर्मचारी गण सहकारी सभा 696 कोटा-बारां की ओर से शनिवार को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सामाजिक सहयोग और मानवीय संवेदना की भावना को समर्पित रहेगा, जिसमें अनेक सामाजिक संस्थाएँ और जागरूक नागरिक अपनी भागीदारी दर्ज कराएंगे।

सभा के अध्यक्ष प्रकाश जायसवाल ने बताया कि यह रक्तदान शिविर रक्तकोश फाउंडेशन एवं जागृति क्लब ग्राम पारलिया के संयुक्त सहयोग से आयोजित होगा। इस अवसर पर विभिन्न गणमान्य अतिथि उपस्थित रहकर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे और रक्तदान जैसे पुनीत कार्य के प्रति प्रेरणा देंगे।

सभा के उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार नागर एवं मंत्री जमनालाल गुर्जर ने जानकारी दी कि शिविर के दौरान रक्तदाताओं के साथ-साथ उन संस्थाओं और परिवारों का भी सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान दिया है। यह आयोजन न केवल रक्त की आवश्यकता पूरी करने का प्रयास है, बल्कि समाज में सेवा भावना को सशक्त बनाने का भी संकल्प है।

शिविर के संयोजक डॉ. अनिल मरमट और शिविर प्रभारी नंदलाल केसरी ने बताया कि कार्यक्रम के लिए सभी व्यवस्थाएँ पूर्ण कर ली गई हैं और आयोजन में लगभग 175 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह पहल युवाओं और समाजसेवियों को मानवता की सेवा के प्रति प्रेरित करेगी।

इस रक्तदान शिविर के माध्यम से कोटा-बारां क्षेत्र में सहकारिता की भावना को नई ऊर्जा मिलेगी और मानव सेवा के इस महायज्ञ में समाज का हर वर्ग अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने को तैयार है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story