सजेगी बांके बिहारी की भव्य झांकी, 56 तरकारी का लगेगा भोग — आदर्श अग्रवाल सेवा संस्था का 29वां अन्नकूट 8 नवम्बर को
कोटा में 8 नवम्बर को आदर्श अग्रवाल सेवा संस्था द्वारा 29वां अन्नकूट महोत्सव आयोजित होगा। भगवान बांके बिहारी की भव्य झांकी, 56 प्रकार की तरकारी का भोग, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सम्मान समारोह और स्वदेशी अपनाओ थीम पर आधारित आयोजन आकर्षण का केंद्र रहेगा।

कोटा, 4 नवम्बर।
भक्ति, भोग और भव्यता का संगम इस बार कोटा में देखने को मिलेगा, जब आदर्श अग्रवाल सेवा संस्था का 29वां अन्नकूट महोत्सव 8 नवम्बर की शाम रीको सामुदायिक भवन, इन्द्रविहार में श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा। हर वर्ष की तरह इस बार भी अन्नकूट कार्यक्रम में भगवान बांके बिहारी की अलौकिक झांकी सजेगी, जिसमें भक्तों को भक्ति और सौंदर्य का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।
संस्था के प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक हुकुम मंगल ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर और विधायक संदीप शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद् महेश गुप्ता करेंगे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेश बिरला, पुलिस अधिकारी राजेंद्र प्रसाद गोयल, एडीएम सिटी अनिल सिंघल, वैश्य समाज कोटा के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी, उद्योगपति संदीप चांदीवाला, भाजपा नेता पंकज मेहता और भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन उपस्थित रहेंगे।
संस्था के अध्यक्ष घनश्याम गोयल और महामंत्री विष्णु गोयल ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव में भगवान बांके बिहारी को 56 प्रकार की तरकारी और 15 प्रकार के फलों से भोग लगाया जाएगा। इस दौरान महाआरती के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन संध्या का आयोजन होगा। कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं भी धार्मिक और राष्ट्रीय भजनों पर नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बनाएंगे।
मुख्य संयोजक राजेंद्र जैन और सहसंयोजक राजेंद्र जैन ने बताया कि कार्यक्रम में आईएएस, आरएएस, मेडिकल में चयनित प्रतिभाओं, भामाशाहों, वरिष्ठ नागरिकों और मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। संस्था के कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल ने बताया कि अन्नकूट आयोजन में अग्रवाल समाज के 18 घटक भाग लेंगे। शहर को 26 भागों में विभाजित कर घर-घर पीले चावल के माध्यम से आमंत्रण दिया गया है।
इस वर्ष अन्नकूट की थीम “स्वदेशी अपनाओ–विदेशी भगाओ, पेड़ लगाओ मानव बचाओ, संस्कारित रहो–संस्कारवान बनो और सनातन धर्म में आस्था रखो” रखी गई है। महोत्सव के दौरान चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। इस बार भगवान गिरिराज धरण और सालासर बालाजी की झांकियां भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
कार्यक्रम की सफलता के लिए संस्था के उपाध्यक्ष आर.सी. गुप्ता, सुरेंद्र मोहन मित्तल, दिनेश अग्रवाल, पुरुषोत्तम सिंघल, अनिल गुप्ता, राजेंद्र अग्रवाल, विशाल गर्ग, सीताराम मंगल, हनुमान अग्रवाल, तरसेम गर्ग, महेंद्र गोयल, कृष्णचंद्र गुप्ता, डॉ. राजेश गुप्ता, रमेश गोयल, विकास मंगल, एम.के. गोयल, रवि अग्रवाल, कमलेश गुप्ता, महेश अग्रवाल, सौरव गर्ग, अंकित अग्रवाल और नवीन कुमार सिंघल समेत अनेक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
भक्ति और सेवा के इस अनूठे संगम में कोटा के नागरिकों को धर्म, संस्कृति और समाजसेवा का अद्भुत अनुभव प्राप्त होगा।
- न्नकूट 2025 कोटाआदर्श अग्रवाल सेवा संस्थाबांके बिहारी झांकी कोटाओम बिरला कोटा कार्यक्रमअन्नकूट महोत्सव इन्द्रविहारकोटा धार्मिक आयोजन56 भोग बांके बिहारीस्वदेशी अपनाओ थीमवैश्य समाज कोटा आयोजनगिरिराज धरण झांकीसालासर बालाजी झांकीकोटा सांस्कृतिक कार्यक्रमअग्रवाल समाज कोटाBan ke Bihari Jhanki KotaAnnakoot 2025 KotaAdarsh Agarwal Seva SansthaOm Birla Annakoot eventSwadeshi theme festival KotaVaishya Samaj Kota eventGiriraj Dharan JhankiSalasar Balaji JhankiKota religious program"

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
