राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिलाध्यक्षों की संयुक्त बैठक जयपुर स्थित होटल सैफ्रान, झोटवाड़ा में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष एमडी चोपदार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, संगठनात्मक विस्तार तथा आगामी माहों में अल्पसंख्यक विभाग द्वारा आयोजित किए जाने वाले महत्वपूर्ण एवं बड़े आयोजनों की रणनीति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष एमडी चोपदार ने कहा कि कांग्रेस सदैव पिछड़े, अल्पसंख्यक एवं सभी वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आयोजित करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष नियाज़ अहमद एवं अस्लम खां चौधरी ने विभाग के नवनियुक्त प्रभारियों एवं सह प्रभारियों सहित कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सह सचिव मजहर हुसैन का भी स्वागत किया। मजहर हुसैन को विभाग का भीलवाड़ा शहर का सह प्रभारी नियुक्त किए जाने पर उन्हें शाल ओढ़ाकर और माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

बैठक में कमेटी ने उम्मीद जताई कि मजहर हुसैन को भीलवाड़ा शहर का सह प्रभारी बनाए जाने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। बैठक में राज्यभर से आए प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों ने भाग लिया।

Updated On
Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story