यादव समाज विकास समिति की बैठक: मंदिर जीर्णोद्धार और परिचय सम्मेलन पर निर्णय
छोटीसादडी में आयोजित बैठक में सम्मान समारोह का लेखा-जोखा पेश किया गया। समाज के विकास, शिक्षा और धार्मिक कार्यों को लेकर रणनीति तैयार की गई।

छोटीसादडी स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में यादव समाज के पदाधिकारी एवं वरिष्ठजन आगामी सामाजिक गतिविधियों की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए।
छोटीसादडी। यादव समाज विकास समिति एवं यादव समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को स्थानीय श्री राधाकृष्ण मंदिर परिसर में आयोजित की गई, जिसमें समाज की भावी कार्ययोजना और सांगठनिक मजबूती पर मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता समाज के वरिष्ठजनों एवं समिति पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई, जिसमें सबसे पहले गत 3 मई को आयोजित प्रतिभा एवं भामाशाह सम्मान समारोह का विस्तृत आय-व्यय लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदित कर दिया गया।
बैठक में समाज के सर्वांगीण विकास और संगठन को सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया गया। विचार-विमर्श के दौरान युवाओं को शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने हेतु ठोस कार्ययोजना बनाने का निर्णय लिया गया। इसी क्रम में श्री राधाकृष्ण मंदिर के शिखर के जीर्णोद्धार कार्य को हाथ में लेने तथा आगामी वर्षों में समाज के युवक-युवतियों के लिए भव्य परिचय सम्मेलन आयोजित करने का महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में समाज में शिक्षा, एकता और परस्पर सहयोग की भावना को निरंतर बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक के दौरान आगामी सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई। समिति के पदाधिकारियों ने समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को निरंतर प्रोत्साहित करने तथा जरूरतमंद परिवारों को संबल प्रदान करने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। बैठक में उपस्थित समस्त सदस्यों ने समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। अंत में आभार प्रदर्शन के साथ बैठक का समापन हुआ। इस महत्वपूर्ण बैठक में सूरज मल यादव, अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह यादव, उपाध्यक्ष राहुल यादव, सचिव अजय कुमार यादव, हरीश यादव, श्यामलाल यादव, नरेंद्र यादव, कमलेश यादव, जयनारायण यादव, अंगूर यादव, कन्हैयालाल कानू यादव, राजेश यादव, तेजपाल यादव, अविनाश यादव, योगेश यादव, प्रदीप यादव, चैनसुख यादव एवं राकेश यादव सहित विकास समिति के अनेक सदस्य व समाज जन उपस्थित रहे।

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)
नाम: शैलेन्द्र सिंह यादव (Shelendra Singh Yadav)
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)
अनुभव: 10 वर्षों से अधिक
परिचय
शैलेन्द्र सिंह यादव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले छोटीसादड़ी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर सामाजिक, धार्मिक एवं जमीनी हकीकत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और समाचार एकत्रित कर उन्हें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं।
बीट और कवरेज (Beats & Coverage)
वह अपने कार्यक्षेत्र से निम्नलिखित सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं:
- राजनीति: स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव और जनप्रतिनिधियों से जुड़े समाचार।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध से संबंधित मामले।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय और विकास कार्य।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduate) की डिग्री हासिल की
