शहर के श्री राधाकृष्ण मंदिर परिसर में यादव समाज विकास समिति व यादव समाज के तत्वावधान में आयोजित प्रतिभा व भामाशाह सम्मान समारोह ने सामाजिक एकता, शिक्षा प्रोत्साहन और जनसहभागिता का प्रभावी संदेश दिया। भव्य आयोजन में सैकड़ों प्रतिभावान विद्यार्थियों, समाज के गणमान्य नागरिकों एवं भामाशाहों को सम्मानित किया गया। हजारों लोगों की उपस्थिति में करीब सात घंटे तक कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संचालित हुआ।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सहकारिता मंत्री के प्रतिनिधि एवं पूर्व उपप्रधान विक्रम आंजना तथा पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश जाट, भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत, मेवाड़ यादव महापंचायत अध्यक्ष सोहनलाल, पूर्व मेवाड़ अध्यक्ष सुखदेव यादव, सामूहिक विवाह सम्मेलन अध्यक्ष करण सिंह यादव, महामंत्री कमलेश यादव, जिला अफीम अधिकारी एम.के. पीपल, यादव महासभा अध्यक्ष रवि अंब नीमच, परिचय सम्मेलन समिति अध्यक्ष यशवंत गोयल, मेवाड़ युवा विकास अध्यक्ष राजकमल, जिला महिला अध्यक्ष अनीता सिसोदिया, नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी मुकेश मोहिल, डॉ जगन्नाथ सोलंकी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

अतिथियों का स्वागत समिति अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह यादव, उपाध्यक्ष राहुल यादव, सचिव अजय कुमार यादव सहित समाज के पदाधिकारियों ने साफा, उपरना व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। कार्यक्रम के दौरान समाज के उत्थान, शिक्षा के प्रसार एवं सामुदायिक विकास जैसे विषयों पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा समाज सेवा व धार्मिक कार्यों में अग्रणी भामाशाहों को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना द्वारा यादव मोहल्ला स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर परिसर में नवीन भवन का निर्माण कर समिति को सौंपा गया। इसके लिए विक्रम आंजना को समाज की ओर से राधे-कृष्ण प्रतिमा भेंट कर आभार व्यक्त किया गया। वहीं मुख्य अतिथि चंद कृपलानी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विधायक मद से भवन पर डोम निर्माण की घोषणा की, जिसे समाज के लिए महत्वपूर्ण सौगात माना गया।

समारोह में मेवाड़-मालवा क्षेत्र से आए अनेक अतिथियों ने भाग लिया। संचालन नरेंद्र यादव ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मातृशक्ति, वरिष्ठजन, युवा व बच्चे उपस्थित रहे। समाज की प्रतिभाओं ने कविता, संगीत, नृत्य व चित्रकला की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि शिक्षा समाज के विकास की मूल कुंजी है और प्रतिभाओं व भामाशाहों का योगदान समाज को नई दिशा देने में निर्णायक भूमिका निभाता है।

इस दौरान मेवाड़ मालवा के विशिष्ट अतिथि गोवर्धन लाल यादव अकोला, लक्ष्मी नारायण तौर, रमेश कदम, डॉ प्रवीण यादव उदयपुर, श्याम लाल यादव कोटडी, बनवारी लाल यादव, सुरेश रेलमागरा, लोकेश चित्तौड़गढ़, गिरिजा शंकर, विकास, प्रवीण, राजेश, भूपेंद्र वकील, विनोद ठेकेदार नीमच, जितेंद्र यादव उदयपुर, रामलाल, चेनसुख, तेजपाल, राजेश, योगेश, श्यामलाल, कालू सिंह, सतीश, कन्हैया, गोपाल, महेश, मुकेश अर्जुन, अभिषेक, गजेंद्र, चेनराम, अरविंद, कैलाश, बहादुर सिंह, सोहन सिंह, दिनेश, राजू भाई लाइट पिंटू, पीयूष, ओमप्रकाश, आकाश, गौरव, लखन शंकर, सूरज, सुनील, अशोक, राजेंद्र बिट्टू, हरीश, संदीप, दीपक, मुकेश, प्रदीप, लक्ष्मी नारायण, कीर्तिश, गोपाल, रोहित, हर्ष, देवेंद्र, संजय, भोला सहित सैकड़ों समाजजन महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।

समारोह ने यह स्थापित किया कि सामूहिक प्रयास, शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता और भामाशाहों का सहयोग समाज के समग्र विकास की आधारशिला है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story