राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में संचालित वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत गुरुवार को जिलेभर में कलश यात्रा एवं जल संरक्षण संकल्प कार्यक्रमों का व्यापक आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों, महिलाओं एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए जल संरक्षण का सशक्त संदेश दिया।

जिला मुख्यालय सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं नगरीय क्षेत्रों में महिलाओं एवं बालिकाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में कलश यात्रा निकाली, जिसने पूरे क्षेत्र में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का वातावरण निर्मित किया। इस यात्रा के माध्यम से जल बचाने, वर्षा जल संग्रहण करने तथा जल स्रोतों के संरक्षण का संदेश आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाया गया।

कार्यक्रमों के दौरान उपस्थित सभी लोगों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई, जिसमें सभी ने संकल्प लिया कि वे जल का सदुपयोग करेंगे, जल व्यर्थ नहीं बहाएंगे तथा जल संरक्षण के प्रति अन्य लोगों को भी जागरूक करेंगे। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर जल स्रोतों की साफ-सफाई, पौधारोपण एवं जनजागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की गईं, जिससे अभियान को और अधिक प्रभावी स्वरूप मिला।

अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि जल संरक्षण को एक जन आंदोलन के रूप में अपनाते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए जल बचाने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उल्लेखनीय है कि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जिले में 5 जून तक विभिन्न जागरूकता एवं जनभागीदारी कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।

Dilip Sen, Pratapgarh

Dilip Sen, Pratapgarh

नाम: दिलीप सेन

वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म

परिचय 

दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक भास्कर
  • सीधा सवाल
  • सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
  • प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।

Next Story