मानवता के नैतिक पतन के बीच, आज मानव को मानव से बचाने की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक महसूस की जा रही है। इसी दिशा में सार्भौमिक मानवाधिकार परिषद ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिले में बैठक का आयोजन किया। परिषद के अध्यक्ष वीरेंद्र ओदिच्य ने अपने उद्बोधन में कहा, "आज मानव ही मानव का शोषण कर रहा है। ऐसे समय में कमजोरों को ताकतवरों से, भोले-भाले को चालाकों से और अनपढ़ को शिक्षितों से बचाना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। यदि सार्वभौमिक मानवाधिकार परिषद ने यह बीड़ा उठाया है तो यह समाज में जागरूकता फैलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।"

बैठक में अध्यक्ष ओदिच्य ने आगे कहा कि, "ऐसे सामाजिक और मानवतावादी कार्य व्यापक स्तर पर जन जागरण के बिना संभव नहीं हैं। हम परिषद के उन प्रयासों की सराहना करते हैं जो समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं।"

कार्यक्रम में परिषद की महिला शाखा के जिला उपाध्यक्ष पद पर प्रीति गर्ग, नगर उपाध्यक्ष अजय शर्मा और संगठन मंत्री सूरजमल रेगर को नियुक्त किए जाने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विजय गर्ग रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में शांतिलाल कुमावत और राजेंद्र जैन उपस्थित रहे।

महत्वपूर्ण बैठक में परिषद के जिला अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, बाबूराव मराठा, कन्हैयालाल जटिया, प्रहलाद शर्मा सहित कई सदस्य भी उपस्थित रहे। नगर अध्यक्ष शंकर लाल मीणा ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस बैठक ने स्पष्ट कर दिया कि मानवाधिकार संरक्षण और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में परिषद लगातार सक्रिय है और समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य जारी रहेगा।

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

नाम: शैलेन्द्र सिंह यादव (Shelendra Singh Yadav)

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)

अनुभव: 10 वर्षों से अधिक

परिचय 

शैलेन्द्र सिंह यादव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले छोटीसादड़ी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर सामाजिक, धार्मिक एवं जमीनी हकीकत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और समाचार एकत्रित कर उन्हें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं।

बीट और कवरेज (Beats & Coverage)

वह अपने कार्यक्षेत्र से निम्नलिखित सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं:

  • राजनीति: स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव और जनप्रतिनिधियों से जुड़े समाचार।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध से संबंधित मामले।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय और विकास कार्य।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduate) की डिग्री हासिल की

Next Story