उदयपुर रेंज में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। महानिरीक्षक पुलिस गौरव श्रीवास्तव ने 9 जुलाई को स्थानांतरण आदेश जारी करते हुए प्रतापगढ़ जिले में 9 नए अधिकारियों की पोस्टिंग की है, जबकि विभिन्न रैंक के 90 पुलिसकर्मियों का अन्य जिलों में तबादला किया गया है। यह आदेश प्रशासनिक एवं कार्यहित में तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।

स्थानांतरण आदेश के अनुसार पुलिस निरीक्षक (सीआई) स्तर पर प्रतापगढ़ को आठ नए अधिकारी मिले हैं। इनमें कानाराम, कैलाश सोनी, ओम सिंह, ओमप्रकाश गोदारा, देवेन्द्र सिंह कविया, शिवराज सिंह गुर्जर, ईश्वरानन्द और लक्ष्मण सिंह शामिल हैं। वहीं प्रतापगढ़ से प्रवीण टांक का चित्तौड़गढ़ तथा रोहित कुमार का राजसमंद स्थानांतरण किया गया है।

पुलिस उप निरीक्षक (एसआई) स्तर पर देवी सिंह का उदयपुर से प्रतापगढ़ स्थानांतरण हुआ है। वहीं देवलाल मीणा, इन्द्रजीत, नारायण लाल, सोहन लाल, रविन्द्र पाटीदार और जेएश पाटीदार को अन्य जिलों में भेजा गया है।

सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) श्रेणी में प्रतापगढ़ से 29 अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें 13 अधिकारियों को चित्तौड़गढ़, 11 को राजसमंद और 5 को उदयपुर भेजा गया है। इस श्रेणी में प्रतापगढ़ को कोई नई पोस्टिंग नहीं मिली है।

इसके अलावा जिले से 45 हेड कांस्टेबलों का भी स्थानांतरण किया गया है। इनमें 31 को चित्तौड़गढ़, 11 को उदयपुर और 3 को राजसमंद भेजा गया है। इस श्रेणी में भी प्रतापगढ़ को कोई नई पोस्टिंग नहीं मिली है।

ट्रांसफर रिपोर्ट कार्ड के अनुसार प्रतापगढ़ में 8 नए पुलिस निरीक्षक और 1 पुलिस उप निरीक्षक सहित कुल 9 अधिकारियों की नई पोस्टिंग हुई है। वहीं 2 सीआई, 5 एसआई, 45 हेड कांस्टेबल और 38 कार्मिकों सहित कुल 90 पुलिसकर्मियों का अन्य जिलों में स्थानांतरण किया गया है।

इन सभी स्थानांतरण आदेशों पर महानिरीक्षक पुलिस, उदयपुर रेंज, गौरव श्रीवास्तव के हस्ताक्षर हैं। आदेश प्रशासनिक एवं कार्यहित में तत्काल प्रभाव से जारी किए गए हैं, जिसके साथ ही प्रतापगढ़ जिले में पुलिस महकमे में व्यापक प्रशासनिक बदलाव लागू हो गया है।

Dilip Sen, Pratapgarh

Dilip Sen, Pratapgarh

नाम: दिलीप सेन

वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म

परिचय 

दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक भास्कर
  • सीधा सवाल
  • सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
  • प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।

Next Story