उदयलाल आंजना ने छोटीसादड़ी में सेवा कार्यों के साथ मनाया 75वां जन्मदिन
पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने जमलावदा की ग्वाल गोपाल गौशाला में गौसेवा कर और बच्चों को मिठाई बांटकर अपना 75वां जन्मदिवस सादगी से मनाया।

छोटीसादड़ी की जमलावदा गौशाला में 75वें जन्मदिन पर पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना को उनके समर्थकों और कांग्रेस पदाधिकारियों ने स्मृति चिह्न भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी में कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने अपना 75वां जन्मदिन इस बार भी सेवा, सादगी और परंपरा के साथ मनाकर एक अलग उदाहरण प्रस्तुत किया। हर वर्ष की तरह इस बार भी उन्होंने अपने जन्मदिन की शुरुआत छोटीसादड़ी स्थित जमलावदा की ग्वाल गोपाल गौशाला में गौसेवा कर की।
सुबह गौशाला पहुंचकर आंजना ने गायों को चारा खिलाया और उनके बीच समय बिताया। इसके बाद वे बच्चों के बीच पहुंचे, जहां उन्होंने जन्मदिन मनाया और अपने हाथों से सभी बच्चों व मौजूद शुभचिंतकों को मिठाई वितरित की। बच्चों के चेहरों पर खुशी स्पष्ट झलक रही थी और पूरा माहौल आत्मीयता व उत्साह से भरा रहा। गौशाला परिसर में ही केक काटकर जन्मदिन का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और शुभचिंतक मौजूद रहे। सभी ने पूर्व मंत्री आंजना को उपरना ओढ़ाकर और गुलदस्ते भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर आंजना ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गौसेवा और जनसेवा ही उनके जीवन का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि वे हर वर्ष अपने जन्मदिन की शुरुआत इसी भाव के साथ करते हैं, ताकि समाज में सेवा का संदेश प्रसारित हो सके।
कार्यक्रम में युवा उद्योगपति पूर्ण आंजना, पूर्व उपप्रधान विक्रम आंजना, चंद्रेश आंजना, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमृतलाल बंडी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश जाट, जगन्नाथ सोलंकी, पूर्व नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष गोपाल लाल शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, परिजन तथा नीमच-निम्बाहेड़ा क्षेत्र से आए लोग मौजूद रहे।
गौरतलब है कि उदयलाल आंजना लंबे समय से अपने जन्मदिन को औपचारिक समारोह के बजाय गौसेवा और सामाजिक कार्यों के साथ मनाने की परंपरा निभाते आ रहे हैं, जो समाज में सेवा और सादगी का संदेश स्थापित करता है।

Dilip Sen, Pratapgarh
नाम: दिलीप सेन
वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म
परिचय
दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक भास्कर
- सीधा सवाल
- सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
- प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।
