छोटीसादड़ी में दसवां विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर: पहले ही दिन 360 रोगियों का चयन, जनसेवा का प्रेरक उदाहरण
छोटीसादड़ी में हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित दसवां विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर पहले दिन ही 360 रोगियों का चयन कर जनसेवा का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत कर गया। शिविर में वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञों और सामाजिक संगठनों ने सहभागिता निभाई।

छोटीसादड़ी। निंबाहेड़ा में हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी के तत्वावधान में एवं भ्रमणशील शल्य चिकित्सा इकाई, राजस्थान जयपुर के चिकित्सकीय सहयोग से आयोजित दसवें विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का गुरुवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। शिविर का उद्घाटन राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री एवं हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी के मुख्य ट्रस्टी उदयलाल आंजना तथा छोटी सादड़ी पंचायत समिति के पूर्व प्रधान मनोहरलाल आंजना ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
यह शिविर स्वर्गीय हरीश आंजना, स्वर्गीय श्रीमती गोपीबाई आंजना, स्वर्गीय भेरूलाल आंजना और स्वर्गीय श्रीमती कमला बाई आंजना की पुण्य स्मृति में आयोजित किया जा रहा है, जो समाज के प्रति उनके सेवा-भाव को श्रद्धांजलि स्वरूप है। हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी के सचिव जगन्नाथ सोलंकी ने बताया कि डाक बंगला रोड स्थित पेच एरिया परिसर में प्रातः 9 बजे शिविर का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर आंजना परिवार के भरत आंजना, पूरण आंजना, विक्रम आंजना, चंद्रेश आंजना और ध्रुवीन आंजना सहित सोसायटी के सदस्य उपस्थित रहे।
शिविर स्थल पर आमजन में अत्यधिक उत्साह और जागरूकता देखने को मिली। निंबाहेड़ा नगर और आसपास के ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष नेत्र रोगी अपने परिजनों के साथ पहुंचे। भ्रमणशील शल्य चिकित्सा ईकाई राजस्थान जयपुर की प्रभारी डॉ. पूनम गुप्ता, प्रमुख नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सिद्धेश गर्ग, डॉ. राशिद मोहम्मद, डॉ. महेंद्र कुमार, डॉ. हरलाल सिंह चौधरी और डॉ. सुमन चौहान, निदेशक मोबाइल सर्जिकल यूनिट राजस्थान जयपुर के निजी सहायक राजेंद्र शर्मा एवं निंबाहेड़ा जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. राघव सिंह, डॉ. दशरथ अंजना, डॉ. महेंद्र कुमार ने मरीजों का पंजीयन कर निःशुल्क जांच और परामर्श प्रदान किया।
शिविर में नर्सिंग स्टाफ ने भी उत्कृष्ट सेवाएं दी। डॉ. पूनम गुप्ता ने बताया कि पहले दिन पंद्रह सौ से अधिक रोगियों को चिकित्सा परामर्श प्रदान किया गया, जबकि विस्तृत परीक्षण के पश्चात 360 रोगियों को नेत्र सर्जरी के लिए चयनित किया गया। चयनित रोगियों के ऑपरेशन और समस्त उपचार की व्यवस्था पूरी तरह निःशुल्क की जाएगी।
शिविर के सफल संचालन में पेंशनर समाज, नगर की विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाएं, सामाजिक संगठन, कांग्रेस कार्यकर्ता, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी उल्लेखनीय योगदान दिया। मुख्य ट्रस्टी उदयलाल आंजना ने स्वयं मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रमोद सिंह सिसोदिया, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवदयाल शर्मा, निंबाहेड़ा नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष चंद्र शारदा, चित्तौड़गढ़ नगर परिषद निवर्तमान सभापति संदीप शर्मा, निंबाहेड़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सम्पत धाकड़, नगर कांग्रेस अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल, छोटी सादड़ी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश जाट, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमृत बंडी, संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी, जिला फुटबॉल संघ कोषाध्यक्ष मनोज पारख, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, नगर अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मोहम्मद कुरैशी, पूर्व नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष परसराम कृपलानी, छोटी सादड़ी के पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राधेश्याम पाटीदार, महबूब खान, रावतभाटा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पारस जैन, बड़ी सादरी कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अभय कुमार जैन, छोटीसादड़ी नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष गोपाल शर्मा, ब्लाक युवा कांग्रेस अध्यक्ष बलवंत जाट, नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोमिल चौधरी, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के नगर अध्यक्ष रोमी पोरवाल, ब्लाक अध्यक्ष कैलाश साहू, नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता पारख, सेवादल के नगर मुख्य संगठक दिनेश गुप्ता, कांग्रेस ओबीसी विभाग के नगर अध्यक्ष मुकेश माली, नगर कांग्रेस एस सी प्रकोष्ठ अध्यक्ष ललित पहाड़िया, नगर एन एस यू आई अध्यक्ष राहुल सेन, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव भोप राज टांक, मनोहर सिंह मीणा, रामगोपाल, सचिव नुसरत खान, आईदान गड़वी, नगर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष चांदमल विरानी, मुकेश मेघवाल, नीलू शर्मा, फ़हीम खान बक्सी, पंकज लड़ा, शमशू कमर मंसूरी, महासचिव मनीष जारोली, ओम प्रकाश शर्मा, मोती पुरस्वानी, समुद्रसिंह गुंडूसुर, सचिव राजेश बोड़ाना, धीरज नगरिया, आशीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अशोक जैन, सदस्य मुन्नी देवी तेली, जहांगीर हुसैन मंसूरी, लक्ष्मी नारायण चौहान, आई टी सेल के सहसंयोजक ललित पंचोली, पूर्व पंचायत समिति सदस्य गोवर्धन लाल आंजना, पृथ्वीराज आंजना, जगदीश आंजना, चित्तौड़गढ़ प्रतापगढ़ सरस दुग्ध डेयरी डायरेक्टर भरत आंजना, क्रेता व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल आंजना, मनोहर आंजना, सुरेश कृपलानी, मुकेश पारख, मुकेश कृपलानी, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष पिंकेश जैन, जीवन आंजना, विक्रम अहीर, आज़ाद बापू, कमलेश धाकड़, हेल्प सोसायटी अध्यक्षा एकता सोनी, गोपाल नरेडी, बाबूलाल आंजना, अधिवक्ता रमेश गोयल, फ़हीम खान, सैयद साजिद अली, मानमल शर्मा, चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ के सचिव फैसल खान, माणक बजाज, नरेश कुमावत, अनिल धुत, रमेश तोतला, श्यामलाल भराडीया, मनीष आंजना, भोपाल सिंह बोडाना, हिमांशु बैरवा, यू एस शर्मा, मोतीलाल अहीर, दिलीप सिंह, श्यामलाल आमेटा, ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता बाल किशन अहीर, ममतेश शर्मा, सरपंच गागरोल अर्जुन मीणा, पूर्व सरपंच तुलसीराम धाकड़, गीता लाल धाकड़, सुनील धाकड़, कैलाश चंद्र आंजना, देवीलाल पाटीदार, वेणीराम जाट, शांतिलाल जाट, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष अच्छू खान, पूर्व छोटीसादड़ी पालिका उपाध्यक्ष रुस्तम खान पठान, पूर्व पार्षद शोभाराम जाट, शांतिलाल लाडना, उदयराम पहाड़िया, राजेश सांड, कालू कुमावत, मनीष उपाध्याय, भरत खटीक, बिहारीलाल सोलंकी, माणक साहू, अजीत जैन, खेमराज मेघवाल, अर्जुन नाहर, हरीश टेलर, सेवादल मुख्य संगठक देव उपाध्याय, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पंकज शर्मा, साजन सोनी, अजय यादव, नितेश आंजना, हाजी कल्लू मंसूरी, रतन लाल डांगी, सुरेश मीणा, सोनू अहीर, विक्रम अहीर एवं लक्ष्मी देवी सोलंकी, आशा देवी लाडना, मामूर खा मेव, रशीद खान, बाबू खान मेव, सुरेश मीणा महावीर जैन, अनिल प्रजापत, अजय शर्मा, सलीम चाचा, पूनम चंद मेघवाल, शंभुलाल मीणा, पूर्व प्रधान छोटीसादड़ी, मोहनलाल आंजना, ग्राम सहकारी समिति अध्यक्ष अचलपुरा, संतोष उपाध्यक्ष, समर्थ रैगर, मोहम्मद हसन शेख, विकास धाकड़, सुरेश सेन, सलीम खान, आशुतोष टांक, कांग्रेस कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र के लोग एवं मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।
हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी द्वारा लगातार आयोजित किए जा रहे ऐसे निःशुल्क सेवा शिविर न केवल जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं, बल्कि समाज में सेवा, संवेदना और सहयोग की भावना को भी मजबूत कर रहे हैं।
- छोटीसादड़ी नेत्र चिकित्सा शिविर 2025निशुल्क नेत्र जांच निंबाहेड़ाहरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी नेत्र शिविरराजस्थान जयपुर भ्रमणशील शल्य चिकित्सा इकाई360 नेत्र रोगी ऑपरेशन चयनउदयलाल आंजना नेत्र सेवाडॉ पूनम गुप्ता नेत्र विशेषज्ञडॉ सिद्धेश गर्ग चित्तौड़गढ़निंबाहेड़ा जनसेवा शिविरनिःशुल्क नेत्र उपचार छोटीसादड़ीनिंबाहेड़ा नेत्र जांच अभियानसामाजिक संगठन नेत्र सेवायुवा कांग्रेस नेत्र चिकित्सा सहयोगएनएसयूआई शिविर समर्थनभरत आंजना परिवार जनसेवाचित्तौड़गढ़ नेत्र ऑपरेशन अभियान

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
