जिले के सुहागपुरा बस स्टैंड के पास रोडवेज बस और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बुधवार रात करीब 9 बजे हुआ। सूचना मिलते ही सुहागपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मोटा धामनिया निवासी बगदीराम (26) पुत्र कालूराम मीणा के रूप में हुई है। वह बाइक से सुहागपुरा से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान प्रतापगढ़ की ओर से आ रही रोडवेज बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे मृतक के भाई शांतिलाल ने मोर्चरी में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया।

सुहागपुरा थाने के सहायक पुलिस उपनिरीक्षक भंवरलाल ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर रोडवेज बस को पुलिस कब्जे में ले लिया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

बगदीराम विवाहित था और उसके एक संतान है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Dilip Sen, Pratapgarh

Dilip Sen, Pratapgarh

नाम: दिलीप सेन

वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म

परिचय 

दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक भास्कर
  • सीधा सवाल
  • सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
  • प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।

Next Story