कोतवाली थाना क्षेत्र के सेलारपुरा खुर्द गांव में गुरुवार दोपहर कृषि कार्य के दौरान एक हृदयविदारक हादसा हो गया, जिसमें खेत पर जुताई करते समय रोटावेटर मशीन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।

कोतवाली के द्वितीय थानाधिकारी कमल चंद ने बताया कि दीपेंद्र सिंह (31) पुत्र महावीर सिंह निवासी सेलारपुरा खुर्द गुरुवार करीब 3 बजे खेत पर कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर के पीछे चल रहे रोटावेटर के अचानक नीचे आने से वह उसकी चपेट में आ गए। हादसा इतना भयावह था कि युवक की गर्दन रोटावेटर में फंस गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया गया। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

मृतक के पिता महावीर सिंह ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि मृतक शादीशुदा था और उसका एक तीन वर्षीय पुत्र भी है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में गहरा शोक व्याप्त है।

Updated On
Dilip Sen, Pratapgarh

Dilip Sen, Pratapgarh

नाम: दिलीप सेन

वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म

परिचय 

दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक भास्कर
  • सीधा सवाल
  • सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
  • प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।

Next Story