आरजीएचएस व्यवस्था ठप्प होने पर पेंशनर्स का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
राजस्थान सरकार की स्वास्थ्य योजना बंद होने से नाराज छोटीसादड़ी के पेंशनभोगियों ने सद्बुद्धि यज्ञ किया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

छोटीसादड़ी उपखंड कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने पहुंचे राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा के पदाधिकारी और सदस्य।
राजस्थान सरकार की स्वास्थ्य योजना आरजीएचएस पिछले कई महीनों से ठप्प पड़ी होने के कारण प्रदेशभर के पेंशनभोगियों में भारी नाराजगी है। उचित उपचार नहीं मिलने से परेशान पेंशनर्स अब आंदोलन की राह पर उतरते दिखाई दे रहे हैं। राजस्थान पेंशनर समाज के प्रांतीय नेतृत्व से प्राप्त निर्देशों की अनुपालना में छोटीसादड़ी उपशाखा द्वारा सद्बुद्धि यज्ञ आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पेंशनभोगियों और कर्मचारी नेताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कर्मचारी नेताओं ने सरकार के प्रति गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि पेंशनर्स के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ किया जा रहा है। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि आरजीएचएस व्यवस्था ठप्प होने से रोगी पेंशनभोगियों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा, जिससे उनकी परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं।
हवन के पश्चात उपशाखा अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार औदिच्य के नेतृत्व में पेंशनभोगियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन उपखंड अधिकारी के प्रतिनिधि को दिया गया, जिसमें आरजीएचएस व्यवस्था को तत्काल सुचारु करने की मांग उठाई गई।
उपशाखा अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार औदिच्य ने पूरे मामले पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि सरकार का यह रवैया संवेदनहीनता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स लंबे समय से स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव का सामना कर रहे हैं और यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तथा इलाज के अभाव में कोई अनहोनी हुई तो उसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि शीघ्र समाधान नहीं मिलने की स्थिति में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन पर मंत्री कन्हैयालाल जटिया, कोषाध्यक्ष जगदीश चंद्र कुमावत, परामर्शदाता बाबूराव मराठा, आशाराम सोलंकी, संरक्षक पारसमल जैन, बद्रीलाल कौशिक, डॉ. जगन्नाथ सोलंकी, सत्यनारायण शर्मा, शंकर लाल मीणा, राजेंद्र कुमार औदिच्य सहित बड़ी संख्या में पेंशनभोगियों ने हस्ताक्षर किए। आरजीएचएस व्यवस्था को लेकर बढ़ता असंतोष अब प्रदेशभर में व्यापक आंदोलन का रूप लेता दिखाई दे रहा है।

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)
नाम: शैलेन्द्र सिंह यादव (Shelendra Singh Yadav)
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)
अनुभव: 10 वर्षों से अधिक
परिचय
शैलेन्द्र सिंह यादव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले छोटीसादड़ी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर सामाजिक, धार्मिक एवं जमीनी हकीकत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और समाचार एकत्रित कर उन्हें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं।
बीट और कवरेज (Beats & Coverage)
वह अपने कार्यक्षेत्र से निम्नलिखित सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं:
- राजनीति: स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव और जनप्रतिनिधियों से जुड़े समाचार।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध से संबंधित मामले।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय और विकास कार्य।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduate) की डिग्री हासिल की
