राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी नवीन सूची में रवि प्रकाश ओझा (बंटी) को प्रतापगढ़ नगर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

रवि प्रकाश ओझा लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और कार्यशैली को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। नवनियुक्त नगर अध्यक्ष रवि प्रकाश ओझा ने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी को एकजुटता के साथ मजबूत करने का कार्य करेंगे और सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को नई दिशा देने का प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी हमेशा आमजन के साथ खड़ी रहेगी।

उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान की भारतीय जनता पार्टी सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाकर उनका पर्दाफाश किया जाएगा।

इस अवसर पर रवि प्रकाश ओझा ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रतापगढ़ के पूर्व विधायक रामलाल मीणा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिग्विजय सिंह पुरावत एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

यह नियुक्ति कांग्रेस संगठन में नई ऊर्जा और दिशा के साथ स्थानीय स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाए जाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Updated On
Dilip Sen, Pratapgarh

Dilip Sen, Pratapgarh

नाम: दिलीप सेन

वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म

परिचय 

दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक भास्कर
  • सीधा सवाल
  • सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
  • प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।

Next Story