प्रतापगढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार “ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे” (लीगल लिटरेसी एंड सेंसिटाइजेशन प्रोग्राम) अभियान के तहत जिलेभर में विद्यालयों में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला एवं सेशन न्यायाधीश सहित न्यायिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को कानून संबंधी जानकारी दी।

कानूनी अधिकारों और साइबर सुरक्षा पर विस्तृत मार्गदर्शन

अभियान के तहत विशेष न्यायाधीश (पोक्सो) डॉ. प्रभात अग्रवाल ने सर्वोदय उच्च माध्यमिक विद्यालय, प्रतापगढ़ में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें कानूनी अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी दी। उन्होंने साइबर अपराध से बचाव, साइबर बुलिंग, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन धोखाधड़ी, पोक्सो अधिनियम एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

"कोर्ट वाली दीदी" शिकायत पेटी की अभिनव पहल

कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक विद्यालय में “कोर्ट वाली दीदी” नाम से शिकायत पेटी रखने की जानकारी भी दी गई। इसमें विद्यार्थी अपनी समस्याएं गुप्त रूप से दर्ज कर सकेंगे, जिन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। न्यायिक अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को कानूनी रूप से जागरूक बनाना, उनमें जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा उनकी समस्याओं को सीधे न्याय व्यवस्था तक पहुंचाना है।

गरिमामयी उपस्थिति एवं सहभागिता

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा न्यायालय कर्मचारी प्रदीप शर्मा, राजेश शर्मा, नरेश मीणा एवं शंकर सिंह उपस्थित रहे। "न्यायिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को कानून संबंधी जानकारी दी" और उन्हें अधिकारों के प्रति सचेत किया।

Dilip Sen, Pratapgarh

Dilip Sen, Pratapgarh

नाम: दिलीप सेन

वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म

परिचय 

दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक भास्कर
  • सीधा सवाल
  • सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
  • प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।

Next Story