प्रतापगढ़। जिले में “पंच गौरव - एक जिला एक वनस्पति प्रजाति” अभियान के तहत तेंदू वृक्ष को विशेष महत्व देते हुए प्रतापगढ़ कॉलेज ऑडिटोरियम में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य जैव विविधता और वन संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय आदिवासी और वनवासी परिवारों की आजीविका को सशक्त बनाना है। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री हेमंत मीणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

राजस्व मंत्री ने बताया आजीविका का आधार

वन विभाग और दादू पर्यावरण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने कहा कि "यह पहल वनवासियों और आदिवासी परिवारों की आजीविका को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।" उन्होंने जोर देते हुए कहा कि तेंदू वृक्ष वनों में प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। तेंदू पत्तों के संग्रह से हजारों आदिवासी और वनवासी परिवारों की आजीविका जुड़ी हुई है, जिससे यह क्षेत्र की प्राकृतिक और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक बन गया है।

संरक्षण और वैज्ञानिक प्रबंधन पर जोर

राजस्व मंत्री ने बताया कि अभियान के अंतर्गत तेंदू वृक्ष के संरक्षण आधारित प्रबंधन को बढ़ावा देने, वैज्ञानिक रोपण और प्राकृतिक पुनर्जनन को प्रोत्साहित करने, स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन तथा सामुदायिक वन प्रबंधन को सशक्त बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में उप वन संरक्षक सुरेश अग्रवाल ने कहा कि "विद्यालयों और महाविद्यालयों में स्थानीय वृक्षों के प्रति शैक्षिक जागरूकता बढ़ाने की योजना भी बनाई जा रही है, ताकि युवाओं को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा जा सके।"

पौधों और बीजों का वितरण

कार्यक्रम के संचालन में रेंजर दिलीप सिंह गोड तथा दादू पर्यावरण संस्थान से जुड़े सदस्यों का विशेष योगदान रहा। इस दौरान वन सुरक्षा समिति के सदस्यों को तेंदू के पौधे, बीज और हर्बल गुलाल वितरित कर वन क्षेत्र में तेंदू वृक्षों की संख्या बढ़ाने का संदेश दिया गया।

Dilip Sen, Pratapgarh

Dilip Sen, Pratapgarh

नाम: दिलीप सेन

वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म

परिचय 

दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक भास्कर
  • सीधा सवाल
  • सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
  • प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।

Next Story