प्रतापगढ़ में 10.485 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त, तस्कर अशोक कुमार जाट गिरफ्तार
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत डीएसटी और प्रतापगढ़ थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, चित्तौड़गढ़ रोड से 1.50 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ के साथ युवक पकड़ाया।

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत डीएसटी और प्रतापगढ़ थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 10.485 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा परिवहन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं वृत्ताधिकारी के मार्गदर्शन तथा थाना अधिकारी के नेतृत्व में अंजाम दी गई। पुलिस के अनुसार 18 मई 2026 को गश्त के दौरान टीम चित्तौड़गढ़ रोड स्थित अमृत होटल के सामने पहुंची, जहां सड़क किनारे काले रंग का बैग लिए एक संदिग्ध युवक पुलिस वाहन को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अशोक कुमार जाट पुत्र पोखरराम जाट, निवासी मुण्डाखेड़ी थाना गच्छीपुरा, जिला नागौर बताया। संदेह के आधार पर जब पुलिस ने आरोपी और उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें अवैध अधकुटा अफीम डोडाचूरा पाया गया। वजन करने पर कुल 10 किलो 485 ग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ। आरोपी से मादक पदार्थ परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज या अनुज्ञापत्र मांगा गया, लेकिन वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी अशोक कुमार जाट को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध डोडाचूरा जब्त किया तथा प्रतापगढ़ थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। इस कार्रवाई में डीएसटी प्रभारी प्रतापसिंह, कमलचंद, कृष्णलाल, पन्नालाल, मुकेश कुमार, प्रभुलाल, मनेन्द्र, विनोद, ओमप्रकाश, रमेशचन्द्र, नरेन्द्र और शिवलाल सहित पूरी पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही।
इस सफल कार्रवाई ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की सख्त निगरानी और निरंतर अभियान प्रभावी रूप से जारी है।

Dilip Sen, Pratapgarh
नाम: दिलीप सेन
वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म
परिचय
दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक भास्कर
- सीधा सवाल
- सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
- प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।
