प्रतापगढ़। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) जिला प्रतापगढ़ की जिला स्तरीय बैठक संभाग उपाध्यक्ष देवीलाल पाटीदार एवं जिलाध्यक्ष देवीलाल मीणा की अध्यक्षता में सीबीईओ सभागार प्रतापगढ़ में आयोजित हुई।

संगठनात्मक रूपरेखा और सदस्यता अभियान

जिला मंत्री लालूराम मीणा ने संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सदस्यता अभियान की रूपरेखा तैयार की गई है। इसके तहत प्रत्येक खंड स्तर पर रसीद पुस्तिकाओं का वितरण किया गया, ताकि अभियान को प्रभावी रूप से संचालित किया जा सके। कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष देवीलाल मीणा ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सदस्यता अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

शिक्षकों की लंबित समस्याओं पर चर्चा

बैठक के दौरान शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न लंबित समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला संगठन मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि संगठन की सदस्यता का प्रमुख आधार तृतीय श्रेणी शिक्षक हैं, जो वर्षों से स्थानांतरण एवं पदोन्नति से वंचित हैं। उन्होंने इस पर सरकार से ठोस निर्णय लेने की मांग की। बैठक में सेकंड ग्रेड शिक्षकों के शीघ्र स्थानांतरण, सभी संवर्गों की लंबित डीपीसी जल्द कराने, टेट उत्तीर्ण बाध्यता समाप्त करने, सुप्रीम कोर्ट में सरकार की ओर से प्रभावी पैरवी करने, प्रबोधकों की पुरानी गणना करने सहित कई मांगें प्रमुखता से उठाई गईं।

विभागीय मांगों का विस्तृत ब्यौरा

इसके अलावा मिड-डे मील योजना के अंतर्गत कुकिंग कन्वर्जन राशि एवं कुक-कम-हेल्परों के बकाया मानदेय का शीघ्र भुगतान, कंपोजिट स्कूल ग्रांट के व्यय की समय सीमा 15 अप्रैल तक बढ़ाने, पंचायत शिक्षक एवं शिक्षाकर्मियों सहित सभी संविदा शिक्षकों को स्थायी करने तथा महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में तीन वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षकों से स्वैच्छिक प्रत्यावर्तन के आवेदन आमंत्रित करने की मांग भी रखी गई। बैठक में विद्यालयों में मिड-डे मील के लिए गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने और अधिशेष तृतीय श्रेणी शिक्षकों की काउंसलिंग आयोजित करने की मांग भी उठाई गई।

वक्ताओं ने शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए राज्य सरकार एवं संबंधित विभाग से सकारात्मक पहल करने पर जोर दिया। इस अवसर पर जिला सभाध्यक्ष गोपाल लाल मीणा, जिला महिला मंत्री कैलाश देवी मीणा, जिला कोषाध्यक्ष मांगीलाल मीणा, उपशाखा अध्यक्ष बगदीराम मीणा, अरनोद अध्यक्ष प्रकाश चंद्र मीणा, पीपलखूंट अध्यक्ष रमेशचंद निनामा सहित कई पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। जिला उपाध्यक्ष शंकरलाल मीणा ने आभार व्यक्त किया, जबकि बैठक का संचालन नितेश सोमानी ने किया। जानकारी जिला मीडिया प्रभारी चंद्रप्रकाश मीणा ने दी।

Dilip Sen, Pratapgarh

Dilip Sen, Pratapgarh

नाम: दिलीप सेन

वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म

परिचय 

दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक भास्कर
  • सीधा सवाल
  • सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
  • प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।

Next Story