प्रतापगढ़। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर शहर में बाल वाहिनियों (स्कूल वाहनों) के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी गई है। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों की पालना में प्रतापगढ़ शहर में औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया, जिसमें तीन स्कूल बसों को जब्त किया गया और कई वाहनों पर जुर्माना भी लगाया गया। यह अभियान विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव केदारनाथ, जिला परिवहन अधिकारी दुर्गाशंकर जाट तथा यातायात पुलिस के सहयोग से शहर के धरियावद नाके पर चलाया गया।

सुरक्षा मानकों की जांच और सघन निरीक्षण

अभियान के दौरान स्कूली वाहनों की फिटनेस, परमिट, अग्निशमन यंत्र, मेडिकल जांच तथा वाहनों में बच्चों की निर्धारित क्षमता की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान कई स्कूल वाहनों में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। कुछ वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर परिवहन किया जा रहा था, वहीं कुछ में आवश्यक सुरक्षा उपकरण और दस्तावेज पूरे नहीं पाए गए। इन अनियमितताओं को देखते हुए तीन स्कूल बसों को जब्त किया गया तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर जुर्माना लगाया गया।

प्राधिकरण का स्वतः संज्ञान और आगामी कार्यवाही

अधिकारियों ने बताया कि कई जगहों पर छोटी वैन और ऑटो में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर ले जाने की शिकायतें भी सामने आई हैं, जिससे बच्चों की सुरक्षा को गंभीर खतरा बना रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्यभर में एक माह तक बाल वाहिनियों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश जारी किए हैं। निरीक्षण के दौरान उच्चतम न्यायालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों तथा सीबीएसई के सुरक्षा नियमों की पालना सुनिश्चित कराई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Dilip Sen, Pratapgarh

Dilip Sen, Pratapgarh

नाम: दिलीप सेन

वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म

परिचय 

दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक भास्कर
  • सीधा सवाल
  • सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
  • प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।

Next Story