प्रतापगढ़ में मंगलवार को गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने तथा भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ 12 वर्षों की पदयात्रा पर निकले संत बाल योगी बलरामपुरी महाराज को श्रद्धा एवं सम्मान के साथ भावभीनी विदाई दी गई। सेन समाज छात्रावास से बड़ी संख्या में समाजबंधुओं और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में उनका काफिला माता त्रिपुरा सुंदरी धाम के लिए रवाना हुआ।

संत बाल योगी बलरामपुरी महाराज देशभर में पैदल भ्रमण के दौरान 12 ज्योतिर्लिंग, 51 शक्तिपीठ तथा कश्मीर से कन्याकुमारी तक की यात्रा का संकल्प लेकर निकले हैं। प्रतापगढ़ प्रवास के दौरान श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। विदाई समारोह के अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके संकल्प की सफलता की कामना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।

विदाई समारोह में सेन समाज के पदाधिकारी एवं समाजजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। समाज के प्रतिनिधियों ने संत बाल योगी बलरामपुरी महाराज के अभियान की सफलता की कामना करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।

कार्यक्रम में नागूलाल सेन, देवीलाल सेन, समरथजी, जीतू भाई, धर्मेंद्र सोलंकी, सतीश सोलंकी, दीपक, नीलकमल, रामचंद्र, महेश गहलोत, जगदीश कमलिया, जगदीश सिद्धपुरा, लक्ष्मीनारायण, पप्पू भाई और श्यामजी सहित बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने विदाई समारोह को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी समाजबंधुओं एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। प्रतापगढ़ से माता त्रिपुरा सुंदरी धाम के लिए संत बाल योगी बलरामपुरी महाराज की यह यात्रा उनके 12 वर्षों के संकल्पित पदयात्रा अभियान का महत्वपूर्ण पड़ाव रही।

Dilip Sen, Pratapgarh

Dilip Sen, Pratapgarh

नाम: दिलीप सेन

वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म

परिचय 

दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक भास्कर
  • सीधा सवाल
  • सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
  • प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।

Next Story