प्रतापगढ़: रठांजना पुलिस ने अवैध शराब जब्त कर एक तस्कर को दबोचा
पुलिस और डीएसटी की संयुक्त टीम ने भुवासिया पेट्रोल पंप के पास नाकाबंदी कर महिंद्रा मेजर जीप से चार कार्टन अवैध देशी और अंग्रेजी शराब बरामद की।

तस्वीर में रठांजना थाना भवन के सामने कार्रवाई के दौरान जब्त की गई एक महिंद्रा मेजर जीप और उसके आगे रखी सामग्री दिखाई दे रही है।
जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रठांजना थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए महिंद्रा मेजर जीप से अवैध देशी और अंग्रेजी शराब के चार कार्टन जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त महिंद्रा मेजर जीप भी जब्त कर ली है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जौधा एवं वृत्ताधिकारी गजेंद्र सिंह राव के मार्गदर्शन में थानाधिकारी विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में की गई।
मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने भुवासिया पेट्रोल पंप के आगे नाकाबंदी की। इसी दौरान भुवासिया से कामलिया की ओर आ रही महिंद्रा मेजर जीप को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम जितेंद्र कुमार (28) पुत्र जगदीश मीणा, निवासी सोहनपुर, थाना प्रतापगढ़ बताया।
जीप की तलाशी के दौरान एक कार्टन प्रिंस देशी शराब, एक कार्टन में 17 किंगफिशर बीयर कैन एवं 5 रॉयल स्टेज डिलक्स व्हिस्की के पव्वे तथा दो कार्टन दुर्बोक बीयर बरामद हुई। पुलिस ने अवैध शराब और तस्करी में प्रयुक्त वाहन जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है। यह कार्रवाई जिले में अवैध शराब तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में पुलिस की सक्रियता और सख्ती को दर्शाती है।

Dilip Sen, Pratapgarh
नाम: दिलीप सेन
वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म
परिचय
दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक भास्कर
- सीधा सवाल
- सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
- प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।
