प्रतापगढ़ में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक, शिक्षक समस्याओं और संगठनात्मक कार्ययोजना पर हुआ मंथन
प्रतापगढ़ में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में शिक्षक समस्याओं, गुरु वंदन, वृक्षारोपण अभियान और संगठन की आगामी कार्ययोजना पर अहम चर्चा हुई।

तस्वीर में पीएम श्री बालिका राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रतापगढ़ के प्रांगण में खड़े राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारी और शिक्षक नजर आ रहे हैं।
प्रतापगढ़ में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) की जिला स्तरीय बैठक स्थानीय पीएम श्री बालिका राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुई। बैठक संभाग उपाध्यक्ष बलवंत बामणिया के मुख्य आतिथ्य तथा जिला अध्यक्ष लालूराम मीणा की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों के साथ शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
जिला मंत्री अरविंद शर्मा ने बताया कि बैठक में पालक कार्यकर्ता एवं संभाग संयुक्त मंत्री गोपाल लाल मीणा, ‘हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ’ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवीलाल मीणा तथा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप मीणा की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु वंदन कार्यक्रम के साथ हुई।
बैठक के दौरान प्रत्येक विद्यालय में गुरु वंदन कार्यक्रम को अनिवार्य रूप से आयोजित करने पर चर्चा की गई। इसके साथ ही प्रत्येक विद्यालय में सघन वृक्षारोपण अभियान चलाकर अधिक से अधिक पौधे लगाने पर जोर दिया गया। खंड पदाधिकारियों से खंड साधारण सभा के गठन और आगामी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया तथा उनके समाधान के लिए कार्ययोजना तैयार की गई। इस अवसर पर गोपाल पालीवाल को जिला संयुक्त मंत्री तथा जयश्री पालीवाल को जिला संयुक्त मंत्री (महिला) बनाए जाने पर उपरणा ओढ़ाकर उनका स्वागत किया गया।
बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिला कार्यकारिणी सदस्य सहित सभी खंडों के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की जानकारी जिला मीडिया सह प्रभारी की ओर से दी गई। संगठन की इस बैठक में शिक्षक हितों, विद्यालय स्तर की गतिविधियों और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।

Dilip Sen, Pratapgarh
नाम: दिलीप सेन
वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म
परिचय
दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक भास्कर
- सीधा सवाल
- सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
- प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।
