प्रतापगढ़ जिले में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत रठांजना थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक पिकअप वाहन से देशी और अंग्रेजी शराब के 32 कार्टन जब्त करते हुए तीन तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन और 33,070 रुपये की नकदी भी बरामद की है।

यह सफल कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के विशेष निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जौधा एवं वृत्ताधिकारी गजेन्द्र सिंह राव के मार्गदर्शन में सुनिश्चित की गई। रठांजना थाना प्रभारी विजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को 1 जुलाई को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि गादोला स्थित देवनारायण मंदिर के पास एक संदिग्ध पिकअप वाहन खड़ा है। सूचना मिलते ही सतर्क हुई पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन की घेराबंदी कर ली।

पुलिस द्वारा ली गई तलाशी के दौरान वाहन के भीतर से विभिन्न ब्रांड की देशी मदिरा, व्हिस्की, वोडका और बीयर के कुल 32 कार्टन बरामद हुए। पुलिस ने शराब के जखीरे के साथ ही मौके से 33,070 रुपये नकद और तस्करी में उपयोग में लाए जा रहे पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है।

इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोपाल भील (निवासी जिला नीमच, मध्यप्रदेश), धीरज बलाई (निवासी जिला मंदसौर, मध्यप्रदेश) और मनोहर मेघवाल (निवासी तोफाखेड़ा, थाना रठांजना, जिला प्रतापगढ़) के रूप में हुई है। रठांजना थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस टीम मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत अनुसंधान कर रही है ताकि तस्करी के इस नेटवर्क और अन्य संपर्कों का पता लगाया जा सके।

Dilip Sen, Pratapgarh

Dilip Sen, Pratapgarh

नाम: दिलीप सेन

वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म

परिचय 

दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक भास्कर
  • सीधा सवाल
  • सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
  • प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।

Next Story