ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस की कार्रवाई

प्रतापगढ़ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे "ऑपरेशन त्रिनेत्र" के तहत बड़ी कार्रवाई की है। अरनोद थाना पुलिस ने 27 ग्राम अवैध एमडी (मेफेड्रोन) जब्त कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जब्त एमडी की अनुमानित कीमत 1 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस टीम और नेतृत्व

  • पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में कार्रवाई।
  • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा व पुलिस उप अधीक्षक चंद्रशेखर पालीवाल का मार्गदर्शन।
  • थानाधिकारी शिवलाल मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम को सफलता।

नाकाबंदी और गिरफ्तारी का घटनाक्रम

थानाधिकारी शिवलाल मीणा मय जाप्ता रूपाघाटी तलाया सरहद में नाकाबंदी कर रहे थे। इसी दौरान गौतमेश्वर की तरफ से एक हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (RJ 35 SK 2957) आती दिखी। उस पर दो व्यक्ति सवार थे। चालक ने पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल धीमी की और वापस घुमाकर भागने का प्रयास किया, जिस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।

अभियुक्तों की पहचान और बरामदगी

पूछताछ में चालक ने अपना नाम रामलाल मीणा (35) निवासी रूंडिया, थाना अरनोद बताया। पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम फिरोज खान (35) निवासी नौंगावा, थाना अरनोद बताया। पुलिस टीम को संदिग्ध लगने पर तलाशी ली गई, जिसमें फिरोज खान के पास एक प्लास्टिक की थैली में 27 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) मिली।

अनुसंधान और आपराधिक रिकॉर्ड

अवैध एमडी को जब्त कर अभियुक्त फिरोज खान और रामलाल मीणा को गिरफ्तार कर लिया गया। मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। अरनोद थाने में इस संबंध में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त फिरोज खान ने पूछताछ में बताया कि:

"उसने एमडी कोटड़ी निवासी भय्यु उर्फ गुलशेर से खरीदी थी और इसे बांसवाड़ा के कल्याण कॉलोनी निवासी अबरार को देने जा रहा था।"

फिरोज खान के खिलाफ हत्या के प्रयास, जमीन पर अवैध कब्जा और लड़ाई-झगड़े के कई मामले पहले से दर्ज हैं।

Dilip Sen, Pratapgarh

Dilip Sen, Pratapgarh

नाम: दिलीप सेन

वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म

परिचय 

दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक भास्कर
  • सीधा सवाल
  • सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
  • प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।

Next Story