प्रतापगढ़ पुलिस ने बरामद किए 27 लाख के 121 गुमशुदा मोबाइल, मालिकों को लौटाए
साइबर सेल ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से चलाए गए अभियान के तहत तकनीकी निगरानी के जरिए मोबाइल फोन बरामद कर धारकों को सौंपे।

प्रतापगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बरामद किए गए गुमशुदा मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द करते पुलिस अधिकारी।
प्रतापगढ़ पुलिस ने साइबर तकनीक और त्वरित कार्रवाई के दम पर बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 27 लाख रुपये कीमत के 121 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए। साइबर सेल और विभिन्न थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से आमजन को बड़ी राहत मिली है।
यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्रसिंह जोधा के मार्गदर्शन में की गई। भारत सरकार द्वारा गुमशुदा मोबाइल फोन ट्रैक करने के लिए विकसित सीईआईआर पोर्टल की तकनीकी सहायता से साइबर सेल और जिले के सभी थानाधिकारियों ने अलग-अलग थानों में दर्ज मोबाइल गुमशुदगी रिपोर्टों पर त्वरित कार्रवाई की। लगातार तकनीकी निगरानी और समन्वित प्रयासों के बाद 121 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
बरामद मोबाइलों को उनके वास्तविक धारकों तक पहुंचाने के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं संबंधित थानों पर मोबाइल धारकों को बुलाया गया, जहां विधिवत प्रक्रिया पूरी कर मोबाइल सुपुर्द किए गए। लंबे समय बाद अपने गुमशुदा मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मोबाइल धारकों ने प्रतापगढ़ पुलिस और पुलिस अधीक्षक का आभार जताते हुए कार्रवाई की सराहना की।
प्रतापगढ़ पुलिस की इस पहल से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रतापगढ़ पुलिस तकनीकी सहायता के माध्यम से अपराध नियंत्रण, गुमशुदा संपत्ति की बरामदगी और जनसेवा के प्रयास लगातार जारी रखे हुए है, जिससे लोगों को सीधे तौर पर राहत मिल रही है।

Dilip Sen, Pratapgarh
नाम: दिलीप सेन
वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म
परिचय
दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक भास्कर
- सीधा सवाल
- सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
- प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।
