प्रतापगढ़। जिले में नशामुक्ति और सकारात्मक जीवन के संदेशों को बढ़ावा देने के लिए जिला पुलिस ने एक अनोखा कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशानुसार “सद्भावना अभियान” के तहत जिला पुलिस ने विद्यालयों में प्रेरक संदेशों से सुसज्जित कुर्सियों का वितरण किया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे और कुप्रवृत्तियों से दूर रखते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर मार्गदर्शन करना है।

अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा और सभी वृत्ताधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले के थानाधिकारी स्वयं अपने गोद लिए विद्यालयों में पहुंचे। उन्होंने कुर्सियों का वितरण करते हुए विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन की महत्ता समझाई। इन कुर्सियों पर अंकित संदेश जैसे “यह खाली कुर्सी उस बच्चे की हो सकती थी जिसने नशा/तस्करी को भविष्य से ऊपर रख दिया”, “आपका आज लिया निर्णय ही कल आपकी पहचान बनता है”, “अच्छी शिक्षा अपराध से रक्षा है”, “नशा छोड़ो, सपने जोड़ो” और “नशा छोड़ो, शिक्षा जोड़ो, उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ो” विद्यार्थियों के मन में नशा और अपराध के प्रति सजगता पैदा करने का प्रयास हैं।

विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों को निर्देश दिए गए कि इन संदेश लिखित कुर्सियों को ऐसे स्थान पर रखा जाए, जहां सभी छात्र-छात्राएं इन्हें नियमित रूप से देख सकें। थानाधिकारियों ने विद्यार्थियों से संवाद कर न केवल नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया, बल्कि यह भी स्पष्ट किया कि नशा केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को ही नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि भविष्य, परिवार और समाज पर भी गंभीर प्रभाव डालता है।

इस अभियान ने जिले में विद्यार्थियों को नशामुक्त, अनुशासित और सकारात्मक जीवन अपनाने के महत्व को उजागर किया है। पुलिस की यह पहल न केवल बच्चों में जागरूकता बढ़ाने का माध्यम है, बल्कि समाज में एक नई चेतना और जिम्मेदारी का संदेश भी प्रस्तुत करती है।

Dilip Sen, Pratapgarh

Dilip Sen, Pratapgarh

नाम: दिलीप सेन

वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म

परिचय 

दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक भास्कर
  • सीधा सवाल
  • सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
  • प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।

Next Story