प्रतापगढ़ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में नशीले पदार्थ नष्ट
प्रतापगढ़ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त नशीले पदार्थों को जिला स्तरीय औषधि व्ययन समिति की देखरेख में वंडर सीमेंट फैक्ट्री में नष्ट किया।

प्रतापगढ़ पुलिस के अधिकारी और फैक्ट्री कर्मचारी वंडर सीमेंट फैक्ट्री में एन
प्रतापगढ़। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे 'मालखाना निस्तारण अभियान' के तहत प्रतापगढ़ पुलिस ने नशीले पदार्थों के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत जब्त किए गए अवैध मादक पदार्थों का जिला स्तरीय औषधि व्ययन समिति की देखरेख में निस्तारण किया गया। यह कार्रवाई मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर प्रभावी रोक लगाने और अदालती आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई।
जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य की अध्यक्षता में निम्बाहेड़ा (चित्तौड़गढ़) स्थित वंडर सीमेंट फैक्ट्री में जिला स्तरीय औषधि व्ययन समिति की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (महिला अनुसंधान सेल) बलवीर सिंह एवं अपराध सहायक पुलिस अधीक्षक कार्यालय के प्रतिनिधि सदस्य के रूप में उपस्थित रहे। समिति ने प्रतापगढ़, हथुनिया, रठांजना, सुहागपुरा, घंटाली, पीपलखूंट, सालमगढ़, कोटड़ी, अरनोद, देवगढ़, धरियावद, छोटीसादड़ी, जलोदा जागीर एवं धोलापानी थाना क्षेत्रों के एनडीपीएस एक्ट से संबंधित कुल 45 प्रकरणों का बारीकी से अवलोकन किया। इन मामलों में न्यायालय द्वारा निर्णयित दस्तावेजों की जांच के उपरांत निस्तारण की प्रक्रिया पूर्ण की गई।
कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में नशीले पदार्थों को जलाकर नष्ट किया गया। इनमें 3726 किलो 99 ग्राम अवैध डोडा चूरा, 690 ग्राम एमडीएमए, 6 किलो 737 ग्राम अवैध एमडी, 5 किलो 98 ग्राम गांजा, 4 किलो 219 ग्राम एमडी सहायक पाउडर और 446.78 ग्राम ब्राउन शुगर शामिल है। वहीं, प्रक्रिया के अंतर्गत 3 किलो 34 ग्राम अवैध अफीम का सत्यापन कर उसे अफीम एवं क्षारोद कारखाना, नीमच में जमा कराने का निर्णय लिया गया। पुलिस की इस निस्तारण कार्रवाई ने स्पष्ट संदेश दिया है कि एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त माल का सुरक्षित और नियमानुसार निस्तारण करने के प्रति विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Dilip Sen, Pratapgarh
नाम: दिलीप सेन
वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म
परिचय
दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक भास्कर
- सीधा सवाल
- सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
- प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।
