प्रतापगढ़ जिले में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कोटड़ी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामलों में फरार चल रहे दो आरोपियों को डिटेन कर संबंधित पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा एवं पुलिस उप अधीक्षक चन्द्रशेखर पालीवाल के मार्गदर्शन में की गई।

पुलिस के अनुसार मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के रिंगनोद थाना में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के दो अलग-अलग मामलों में वांछित आरोपी सुजल खान निवासी नई आबादी, कोटड़ी तथा आरिफ खान निवासी मस्जिद के पास, कोटड़ी की तलाश की जा रही थी। दोनों आरोपियों के संबंध में रिंगनोद थाना पुलिस ने कोटड़ी थाना पुलिस को सूचना दी थी।

सूचना के आधार पर 4 जुलाई को कोटड़ी थाना पुलिस ने गांव में दबिश देकर दोनों आरोपियों को डिटेन किया। पुलिस के अनुसार सुजल खान रिंगनोद थाना के प्रकरण संख्या 78/2026, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में वांछित था, जबकि आरिफ खान प्रकरण संख्या 124/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में फरार चल रहा था।

दोनों आरोपियों को नियमानुसार डिटेन करने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए मध्यप्रदेश के रिंगनोद थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रोहित कुमार के नेतृत्व में गणपतलाल, बहादुर सिंह, हरीश कुमार, सुनील कुमार, राकेश, कन्हैयालाल, शिवशंकर एवं राजेन्द्र कुमार सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत की गई इस कार्रवाई के जरिए एनडीपीएस एक्ट के मामलों में फरार आरोपियों को पकड़कर संबंधित पुलिस के हवाले किया गया।

Dilip Sen, Pratapgarh

Dilip Sen, Pratapgarh

नाम: दिलीप सेन

वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म

परिचय 

दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक भास्कर
  • सीधा सवाल
  • सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
  • प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।

Next Story