प्रतापगढ़। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिला स्पेशल टीम और छोटीसादड़ी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 1 क्विंटल 555 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया गया, जबकि इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त डोडाचूरा की अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख 10 हजार रुपए बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान प्रतापगढ़ की ओर से एक आसमानी रंग की स्विफ्ट डिजायर कार आती दिखाई दी, जिसके पीछे सफेद रंग की हुंडई एक्सेंट कार चल रही थी। स्विफ्ट डिजायर के चालक ने हुंडई एक्सेंट को इशारा किया, जिस पर एक्सेंट कार का चालक अचानक वाहन मोड़कर भागने लगा। पुलिस ने संदेह के आधार पर स्विफ्ट डिजायर को रोका, जबकि हुंडई एक्सेंट का पीछा किया गया।

भागती हुंडई एक्सेंट कार रामदेवजी और बरकटी होते हुए साकरिया गांव के दक्षिण में खेतों की ओर कच्चे रास्ते पर पहुंची। रास्ता बंद होने पर चालक कार छोड़कर फरार हो गया, जबकि कार में बैठे अन्य व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम कारूसिंह, निवासी मगरोडा, थाना रठांजना बताया। कार की तलाशी लेने पर काले कट्टे में भरा 1 क्विंटल 555 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद हुआ।

पुलिस ने डोडाचूरा परिवहन में प्रयुक्त हुंडई एक्सेंट कार को जब्त कर कारूसिंह को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही एस्कोर्ट कर रही स्विफ्ट डिजायर कार को भी जब्त कर उसके चालक मिथुनसिंह, निवासी चित्तौड़गढ़, को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

इस कार्रवाई से जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि ऑपरेशन चक्रव्यूह जैसी सतत निगरानी और कड़ी कार्रवाई से अवैध मादक पदार्थों की प्रवृत्ति को रोकने में मदद मिलेगी।

Dilip Sen, Pratapgarh

Dilip Sen, Pratapgarh

नाम: दिलीप सेन

वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म

परिचय 

दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक भास्कर
  • सीधा सवाल
  • सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
  • प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।

Next Story