प्रतापगढ़। पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय ग्वाला समाज के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय नाथूलाल अहीर की 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने 70 यूनिट रक्तदान कर नाथूलाल अहीर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामलाल मीणा ने नाथूलाल अहीर के सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन को याद किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्होंने अपना जीवन समाजसेवा, जनसेवा और जरूरतमंदों की सहायता के लिए समर्पित किया। इस दौरान उनके सरल, सहज और मिलनसार व्यक्तित्व को भी याद किया गया।

बताया गया कि नाथूलाल अहीर चार बार पार्षद रहे और नगर पालिका उपाध्यक्ष का दायित्व भी निभाया। सामाजिक क्षेत्र में वे अखिल भारतीय ग्वाला समाज के अध्यक्ष रहे और समाज में एकता, भाईचारे तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए कार्य किया।

पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं और समाज के लोगों ने भाग लिया। रक्तदाताओं ने रक्तदान के माध्यम से मानवता और जनसेवा का संदेश दिया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामलाल मीणा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, नगर परिषद सभापति ज्योति सोनी, पूर्व पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश ओझा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रविप्रकाश ओझा सहित कांग्रेस पदाधिकारी, पार्षद, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्वाला समाज के लोग मौजूद रहे। आभार जिला संगठन महासचिव एवं कांग्रेस पार्षद उदयलाल अहीर और पार्षद प्रतिनिधि आशीष अहीर ने व्यक्त किया।

Dilip Sen, Pratapgarh

Dilip Sen, Pratapgarh

नाम: दिलीप सेन

वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म

परिचय 

दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक भास्कर
  • सीधा सवाल
  • सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
  • प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।

Next Story