नाते विवाह की रंजिश में ईश्वरलाल मीणा की हत्या, पूर्व पति समेत दो आरोपी गिरफ्तार
प्रतापगढ़ के धमोतर थाना क्षेत्र में नाते विवाह की रंजिश के चलते ईश्वरलाल मीणा की हत्या के मामले में पुलिस ने पूर्व पति लक्ष्मण मीणा और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर लट्ठ और मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।

तस्वीर में प्रतापगढ़ जिले के धमोतर थाना क्षेत्र में नाता विवाह की रंजिश के चलते ईश्वरलाल मीणा की हत्या के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी लक्ष्मण मीणा और उसका साथी राजमल मीणा नजर आ रहे हैं।
प्रतापगढ़ जिले के धमोतर थाना क्षेत्र में नाते विवाह की रंजिश को लेकर ईश्वरलाल मीणा की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लट्ठ और मोटरसाइकिल भी बरामद की है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, धोलीमगरी निवासी ईश्वरलाल मीणा ने करीब तीन महीने पहले मेरियाखेड़ी निवासी रकमा के साथ नाता विवाह किया था। इसके बाद दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। 7 नवंबर की रात ईश्वरलाल और रकमा उटाखेड़ा बावजी के दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद दोनों रकमा के पिता के घर पहुंचे।
आरोप है कि रात करीब 10 से 11 बजे के बीच रकमा का पूर्व पति लक्ष्मण मीणा अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा। नाते विवाह को लेकर चल रही रंजिश के चलते आरोपियों ने ईश्वरलाल पर लट्ठों से हमला कर दिया। हमले में गंभीर चोट लगने से ईश्वरलाल की मौत हो गई। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी लक्ष्मण मीणा को 12 नवंबर को मेरियाखेड़ी के जंगलों के पास से डिटेन किया गया। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया लट्ठ और मोटरसाइकिल बरामद की।
इसके बाद पुलिस ने 13 नवंबर को उसके साथी राजमल मीणा को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लक्ष्मण मीणा (48) निवासी मेरियाखेड़ी और राजमल मीणा (24) निवासी बुझो का फला, मेरियाखेड़ी के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, मामले में अन्य वांछित आरोपियों की तलाश की जा रही है। नाते विवाह की रंजिश में हुई इस हत्या के मामले में अब तक दो आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ वारदात में इस्तेमाल किए गए सामान की बरामदगी की गई है।

Dilip Sen, Pratapgarh
नाम: दिलीप सेन
वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म
परिचय
दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक भास्कर
- सीधा सवाल
- सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
- प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।
