प्रतापगढ़ में नगर निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर प्रशासनिक एवं पुलिस स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जिले के लिए नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक एवं माणिक्य लाल वर्मा आदिम जाति शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, उदयपुर के निदेशक ओपी जैन सोमवार को प्रतापगढ़ पहुंचे। उन्होंने जिला कलेक्टर शुभम चौधरी एवं जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ से मुलाकात कर कानून व्यवस्था तथा निर्वाचन तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली।

इसके बाद पर्यवेक्षक ओपी जैन ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नीमच नाका पहुंचकर स्ट्रांग रूम, निर्वाचन स्टोर एवं मतदान दलों के रवानगी स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पर्यवेक्षक ने प्रतापगढ़, छोटी सादड़ी और अरनोद के संवेदनशील मतदान केंद्रों का भी भ्रमण किया। अरनोद में उन्होंने उपखंड कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेकर नगर पालिका चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में उपखंड अधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी निरमा बिश्नोई, थाना अधिकारी शिवलाल मीणा, दलोट तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के बाद पर्यवेक्षक ने अरनोद में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया और ईवीएम की सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही हाई सेकेंडरी स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र का भी निरीक्षण किया। यहां मतदाताओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था तथा प्रवेश एवं निकास सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

पर्यवेक्षक ने संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के साथ बैठक कर आदर्श आचार संहिता की पालना, संवेदनशील मतदान केंद्रों तथा कानून व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने चुनाव से जुड़े अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मापदंडों के अनुरूप समय पर पूरी करने और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी शुभम चौधरी ने बताया कि प्रथम चरण में नगर परिषद प्रतापगढ़ तथा नगर पालिका अरनोद और द्वितीय चरण में नगरपालिका छोटी सादड़ी एवं धरियावद के लिए पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है। पर्यवेक्षक के साथ समन्वय एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए जिला आबकारी अधिकारी राणा प्रताप सिंह को लाइजनिंग ऑफिसर तथा वरिष्ठ अध्यापक मुकेश शर्मा को सहायक लाइजनिंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। चुनाव को लेकर स्ट्रांग रूम, मतदान केंद्रों, कानून व्यवस्था और आदर्श आचार संहिता की पालना से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा के साथ प्रशासनिक तैयारियों को निर्धारित मापदंडों के अनुरूप पूरा करने पर जोर दिया गया।

Dilip Sen, Pratapgarh

Dilip Sen, Pratapgarh

नाम: दिलीप सेन

वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म

परिचय 

दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक भास्कर
  • सीधा सवाल
  • सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
  • प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।

Next Story