प्रतापगढ़ जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ राजस्थान पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत जिला स्पेशल टीम प्रतापगढ़ और पुलिस थाना जलोदा जागीर की संयुक्त कार्रवाई में गजपुरा रोड क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान भारी मात्रा में अवैध अफीम डोडाचूरा पकड़ा गया। इस कार्रवाई ने तस्करी नेटवर्क पर करारा प्रहार करते हुए कानून व्यवस्था को मजबूत करने का स्पष्ट संदेश दिया है।

पुलिस के अनुसार 27 दिसंबर 2025 को जलोदा जागीर थाना क्षेत्र के गजपुरा रोड पर की गई नाकाबंदी के दौरान बाड़ी–गुड़ाखेड़ा रोड की ओर से आती एक लाल रंग की मोटरसाइकिल को रोका गया। चालक ने तेज गति से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। इसी दौरान पीछे से आ रही आई-20 कार, जिसका नंबर MP14CC3362 है, ने पुलिस जाप्ते को देखकर गजपुरा की ओर भागने की कोशिश की, जिसे सतर्कता से घेराबंदी कर रोक लिया गया।

कार की तलाशी लेने पर काले रंग के सात कट्टों में भरा पिसा हुआ अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद हुआ। तौल करने पर कुल वजन 262 किलो 320 ग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त आई-20 कार और एस्कोर्टिंग में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया।

मामले में फारूख, पिता वहीद खां, निवासी पिपलिया मंडी; विक्रम, पिता आनंदीलाल, निवासी सनावदा, थाना पिपलिया मंडी, जिला मंदसौर (मध्य प्रदेश); तथा वहीद, पिता समरोज खां, उम्र 50 वर्ष, निवासी सनावदा, थाना पिपलिया मंडी, जिला मंदसौर (मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे का अनुसंधान शुरू कर दिया है।

इस पूरी कार्रवाई को जलोदा जागीर थाना पुलिस और डीएसटी/साइबर सेल की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया, जिसमें डीएसटी और साइबर सेल के कार्मिकों की विशेष भूमिका रही। प्रतापगढ़ पुलिस की यह सफलता न केवल मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ा प्रहार है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि संगठित अपराध के खिलाफ प्रशासन पूरी मुस्तैदी और रणनीति के साथ कार्रवाई कर रहा है।

Dilip Sen, Pratapgarh

Dilip Sen, Pratapgarh

नाम: दिलीप सेन

वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म

परिचय 

दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक भास्कर
  • सीधा सवाल
  • सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
  • प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।

Next Story