प्रतापगढ़ के मनावला स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को महिला कांग्रेस की जिला संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेहा आशीष शर्मा ने की, जबकि महिला कांग्रेस की सह प्रभारी करुणा देवी और प्रतापगढ़ प्रभारी शफीना खान विशेष रूप से मौजूद रहीं।

बैठक में जिले के ब्लॉक अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी, मंत्री, महामंत्री, सदस्य तथा महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान को गति देने, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण के मुद्दे पर भी विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। महिला नेतृत्व को अधिक अवसर देने, महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने तथा आरक्षण को प्रभावी ढंग से लागू कराने के लिए संगठन स्तर पर जनजागरण चलाने और सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया गया।

इसके साथ ही 21 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र के दौरान आयोजित होने वाले "संसद चलो" अभियान को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। दिल्ली में अधिक से अधिक महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और अभियान को प्रभावी बनाने के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई।

बैठक के अंत में सभी महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के साथ महिला अधिकारों और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया गया।

Dilip Sen, Pratapgarh

Dilip Sen, Pratapgarh

नाम: दिलीप सेन

वर्तमान पद: रिपोर्टर, जिला मुख्यालय (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: प्रतापगढ़ जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति, और धर्म-कर्म

परिचय 

दिलीप सेन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह मुख्य रूप से प्रतापगढ़ जिले और जिला मुख्यालय से जुड़े आपराधिक मामलों (क्राइम), स्थानीय राजनीति और धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों (धर्म-कर्म) की खबरों को कवर करते हैं। इन विषयों में उनकी विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

दिलीप सेन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रिंट और डिजिटल न्यूज़ चैनलों के साथ काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक भास्कर
  • सीधा सवाल
  • सच बेधड़क न्यूज़ चैनल
  • प्रातः काल (जिसके साथ वह साल 2025 से निरंतर जुड़े हुए हैं)

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास तक पूरी की है।

Next Story